Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
जबलपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
समाज में जनजागृति फैलाने एवं संगठित करने के उद्देश्य से खेमराज झारिया 18 सितम्बर सें नर्मदा यात्रा पर।
समाज में जनजागृति फैलाने एवं संगठित करने के उद्देश्य से खेमराज झारिया 18 सितम्बर सें नर्मदा यात्रा पर।
जबलपुर। मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष खेमराज झारिया अपर आयुक्त जीएसटी छत्तीसगढ़ (रिटायर्ड) के नेतृत्व में मूलनिवासी समाज को संगठित करने के उद्देश्य से "नर्मदा यात्रा" दिनांक 18 सितंबर 2022 को दोपहर 1.00 बजे से तिलवारा घाट के उस पार तिराहा से चरगवाॅ की ओर प्रारम्भ की जा रही है। हम सबके गौरव, शहीद रानी दुर्गा वती के वंशज 1857 की क्रान्ति के वास्तविक नायक, अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सुबह 9.00 बजे से 12.00 बजे तक "संत रविदास आश्रम" ग्वारीघाट, जबलपुर मे कार्यक्रम आयोजित है। "नर्मदा यात्रा" जबलपुर से प्रारम्भ होकर जबलपुर मे ही समापन होगा। यह यात्रा 90 दिनों तक चलेगी, लगभग पैदल यात्रा एवं वाहन के माध्यम सें 2800 किंमीं की यात्रा होगी। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा के तट या आस पास निवासरत मूल निवासी समाज के साथ स्वजातीय बंधुओ को समाज की मूल विचारधाराओं सें जोडना, समाज की गतिविधियों में सहभागिता दर्ज कराने, संगठित करने, राजनीतिक दृष्टिकोण से समाज के व्यक्ति की मदद करना, ग्रामीण क्षेत्रों में बसे मूलनिवासी बंधुओं को संवैधानिक अधिकारों एवं मूल निवासी महापुरुषों की जीवनी से अवगत कराना है। ऐसे तमाम उद्देश्यों को लेकर 62 बर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के दौरान समर्थन में कुछ लोग लगातर साथ रहिंगे और कुछ लोग यात्रा को एक स्थान सें दूसरे स्थान तक साथ चलकर यात्रा का समर्थन करिंगे। जगह-जगह ग्राम-शहरो के प्रवेश द्वार में पंहुचते ही यात्रा का ढोल-बाजे, पुष्प-माला के साथ स्वागत किया जायेगा। यात्रा की विदाई भी ससम्मान तरीके सें अगले ग्राम तक ढोल-बाजे के साथ निकाली जायेगी। रात्रि कालीन में किसी ग्राम में चौपाल पर चर्चा की जायेगी।
Tags
# जबलपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
जबलपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद