Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, नामचीन स्कूल के बस ड्राइवर ने 3 साल की बच्ची से स्कूल बस में किया रेप, महिला हेल्पर ने भी दिया साथ।
भोपाल, नामचीन स्कूल के बस ड्राइवर ने 3 साल की बच्ची से स्कूल बस में किया रेप, महिला हेल्पर ने भी दिया साथ।
भोपाल। भोपाल में एक बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई हैं। भोपाल के एक मशहूर निजी स्कूल के बस ड्राइवर और महिला हेल्पर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर ने बस के भीतर 3 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया और बस में मौजूद महिला हेल्पर ने मामले को छुपाने की कोशिश की। घटना भोपाल के प्रतिष्ठित निजी स्कूल की है, बच्ची यहां नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल से जब बच्ची घर आई तो कपड़े बदलते समय बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर निशान देखे, जिसके बाद वह हैरान रह गई। मम्मी ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर बैड टच करते हैं।
इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बस में मौजूद महिला हेल्पर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला हेल्पर को बस में बच्चों की सुरक्षा के लिए ही लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद उसने मामले को दबाने का प्रयास किया इसलिए उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामला क्योंकि भोपाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले पर सरकार की नजर है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की घटना के दोनों आरोपियों बस ड्राइवर हनुमंत और महिला हेल्पर उर्मिला की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने भी लीपापोती की कोशिश की है, इसीलिए उनको भी जांच और पूछताछ में लिया जाएगा। दोषी होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद