Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
चाची और भतीजे में चल रहा जमीनी विवाद, चाची के कहने पर दबंगों ने पति-पत्नी को लात घूंसों और तमंचे की बट से पीटा।
चाची और भतीजे में चल रहा जमीनी विवाद, चाची के कहने पर दबंगों ने पति-पत्नी को लात घूंसों और तमंचे की बट से पीटा।
उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दबंगों ने सरेआम पति-पत्नी को लात घूंसों और तमंचे की बट से पीटा। पीड़ित पति-पत्नी का कहना है कि मारपीट करने वाले उनके रिश्तेदार हैं, जमीनी विवाद के चलते 3 लोगों ने मारपीट की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि खुलेआम तमंचा लहराते हुए बटों से दंपति से मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को मेडिकल के लिए भेजा और कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर की बैंक कॉलोनी के रहने वाले दंपति ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि उनकी चाची से जमीनी विवाद चल रहा है। इसके चलते चाची के कहने पर 3 लोगों ने तमंचे की बटों से मारा। यह घटना 12 सितंबर को करीब 11 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक, खुशहालपुर क्षेत्र के मझोला थाने की घटना है। पता चला है कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला है। हिमांशु नाम का लड़का और उसकी पत्नी और इनकी चाची एक ही मकान में रहती हैं। हिमांशु की चाची के पक्ष में सुधीर नाम के आरोपी ने तमंचा लेकर मारपीट की है। इस घटना के वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। दंपत्ति को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के आधार पर और जो आरोपी के हाथ में तमंचा दिख रहा है, इन सभी चीजों को आधार बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद