Post Top Ad
Wednesday, September 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी ड्राइवर का घर प्रशासन ने 24 घंटे में ढहाया।
भोपाल, बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी ड्राइवर का घर प्रशासन ने 24 घंटे में ढहाया।
भोपाल। 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले निजी स्कूल के बस ड्राइवर के घर पर हथौड़ा चलाकर उसे गिरा दिया गया है। राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर के द्वारा शाहपुरा क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी के पास टंकी के सामने गार्डन की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। बच्ची से रेप के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मकान तोड़ने से पहले ड्राइवर के परिवार से मकान को खाली करवाया गया, फिर उसके बाद कार्रवाई की गई।
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एसडीएम और डीईओ को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल बसों (जिनमें बच्चियां आती-जाती हैं) में महिला स्टाफ जरूरी है और इसके साथ ही रिकार्डिंग कैमरे भी अनिवार्य हैं। इसके लिए लगातार सभी बसों की जांच की जाए। अलग-अलग उड़न दस्ते बनाए जाएं और बसों की समय-समय पर जांच भी होती रहे। कलेक्टर का निर्देश है कि बच्चों को सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है। इसमें लापरवाही होने पर प्रबंधन को भी जिम्मेदार बनाया जाएगा और उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़े पूरी खबर :- नामचीन स्कूल के बस ड्राइवर ने 3 साल की बच्ची से स्कूल बस में किया रेप, महिला हेल्पर ने भी दिया साथ।
ज्ञात हो भोपाल के प्रतिष्ठित निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल की बस के ड्राइवर ने रेप किया। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल से जब बच्ची घर आई तो कपड़े बदलते समय बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर निशान देखे, जिसके बाद वह हैरान रह गई। मम्मी ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर बैड टच करते हैं। इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वहीं बस में मौजूद महिला हेल्पर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद