मर्डर का Live VIDEO :- पहले पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर चाकू से गला रेतकर की हत्या, छोड़ने की गुहार लगाता रहा मृतक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 14, 2022

मर्डर का Live VIDEO :- पहले पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर चाकू से गला रेतकर की हत्या, छोड़ने की गुहार लगाता रहा मृतक।

मर्डर का Live VIDEO :- पहले पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर चाकू से गला रेतकर की हत्या, छोड़ने की गुहार लगाता रहा मृतक।

मर्डर का Live VIDEO :- पहले पीट-पीटकर किया अधमरा, फिर चाकू से गला रेतकर की हत्या, छोड़ने की गुहार लगाता रहा मृतक।

धार। पीथमपुर में मीट दुकानदार की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना का विडियो भी सामने आया है। विडियो में दिख रहा है कि आरोपी पहले बेरहमी से दुकानदार की पिटाई करता है, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर देता है। इसके बाद बेखौफ होकर वहां से निकल जाता है। वारदात पीथमपुर के सेक्टर-3 बगदून थाना इलाके में तालाब किनारे की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान संतोष खटीक (50) के रूप में हुई है। वह तालाब किनारे मीट की दुकान चलाता था, एक युवक ने उसका गला रेत दिया। फिलहाल आरोपी युवक की पहचान नहीं हुई है, उसका पता लगाया जा रहे हैं।


वारदात का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आरोपी युवक, संतोष की पिटाई करते हुए बार-बार गालियां देते नजर आ रहा है। आरोपी कहता है कि तू खुद को समझता क्या है, मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। वहीं पीड़ित रोते हुए उससे पिटाई नहीं करने और छोड़ने की गुहार लगाता रहा। आरोपी ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, फिर गला काटकर उसकी जान ले ली। पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर 3 बजे के बाद की है। पुलिस को चश्मदीद ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान ही आरोपी ने चाकू से मीट दुकानदार की गर्दन पर कई वार किए। दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कई लोग भी वहां से गुजरे लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। किसी ने वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...