Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डायन बताकर मां समेत 3 महिलाओं की जंगल में पीट-पीटकर की हत्या, 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
डायन बताकर मां समेत 3 महिलाओं की जंगल में पीट-पीटकर की हत्या, 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
झारखंड। रांची के सोनाहातू में अंधविश्वास की हद पार कर दी गई है। तीन महिलाओं की जंगल में बेरहमी से हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि गांव वालों ने उन्हें डायन समझ लिया। एक ओझा की बात में आकर गांव वालों ने उन महिलाओं की जंगल में हत्या कर दी। इसमें एक तो वो मां थी जिसके बेटे ने ही उसकी हत्या की साजिश रची। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में ओझा सुकरा सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अलावा अभिमन्यु सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, सहदेव सिंह मुंडा, जन्मेजय सिंह मुंडा को भी जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई को करने में पुलिस को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले तो गांव में उन्हें एंट्री ही नहीं मिली, दूसरे प्रयास में जब अंदर गए भी तो किसी ने अपना मुंह नहीं खोला। बाद में कड़ी पूछताछ के बाद इस पूरे मामले से पर्दा उठाया गया और 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
जानकारी के मुताबिक, राणाडीह गांव में डायन के आरोप में गांव वालों ने तीन महिलाओं की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी। असल में एकलव्य विद्यालय के छात्र राजकिशोर मुंडा को सांप ने काट लिया था। गांव वालों ने तुरंत ही एक ओझा को बुलाया जिसने झाड़ू फूंक की, लेकिन उस प्रक्रिया के बावजूद भी राजकिशोर की मौत हो गई ओर ओझा ने दावा कर दिया कि गांव में डायन का प्रकोप है। उसके बाद गुरुवार को उसी गांव के एक बच्चे को फिर सांप ने काट लिया, उसकी जान तो बच गई लेकिन लोगों के बीच ये विश्वास मजबूत हो गया कि गांव में डायन का प्रकोप है। उसके बाद ही तीन महिलाओं को जंगल में बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद