Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
झारखंड
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का डीएसपी पर पलटवार, बोली- डीएसपी मैंने बनाया, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रिम करके अपलोड किया; देखें VIDEO
डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का डीएसपी पर पलटवार, बोली- डीएसपी मैंने बनाया, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रिम करके अपलोड किया; देखें VIDEO
झारखंड। रामगढ़ के DSP किशोर रजक पर पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, पुलिस अधिकारी किशोर रजक ने एक वीडियो जारी कहा था कि उनकी पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और फिर उनके खिलाफ ही उल्टा मारपीट का मामला दर्ज करवा देती है। लेकिन इन आरोपों को वर्षा ने पूरी तरह से गलत बताया है, यहां तक कि वर्षा ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने एडिटेड वीडियो शेयर किया है। वर्षा ने किशोर रजक की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया। वर्षा ने बताया कि पति किशोर रजक उनकी वजह से ही डीएसपी बन पाए हैं। उन्होंने कहा- पूरा झारखंड जानता है कि मैंने उन्हें डीएसपी बनाया है, पढ़ाई में सहयोग के लिए मैंने किशोर को लाखों रुपए दिए थे। साल 2014-15 के दौरान हमारी पहली मुलाकात हुई थी, किशोर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आए थे। तब मैं दिल्ली में जॉब करती थी, किशोर को पढ़ाई के दौरान कई मौकों पर मैंने पैसे दिए थे। उन पर लाखों रुपए खर्च किए, यहां तक कि ट्रेंनिग के दौरान भी मैंने पैसे दिए थे।
वर्षा ने बताया कि डीएसपी बनने के बाद किशोर ने साल 2017 में शादी की, उनका कहना है कि 29 नवंबर को बनारस के एक कोर्ट में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी हुई। इससे पहले किशोर रजक ने आरोप लगाया था कि पत्नी ने रेप की धमकी देकर उनसे शादी की थी। उन्होंने लिखा था- Mariage is Trapped and Accidental। जवाब में वर्षा ने कहा- धमकी देकर कोई कोर्ट में शादी कैसे कर सकता है? वह भी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत। वर्षा ने बताया कि शादी के बाद से किशोर रजक ने विवाद शुरू कर दिया था। किशोर के घरवाले उनकी दूसरी शादी करवाना चाहते थे। वर्षा ने कहा- किशोर के घरवालों की तरफ से 50 लाख रुपए दहेज की मांग की गई थी।
वर्षा ने पति किशोर रजक पर अन्य महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया। कहा- एक महिला के साथ उनके संबंध हैं, किशोर रजक घर से कई-कई दिन गायब रहते हैं। होटल और सर्किट हाउस में रात बिताते हैं। वर्षा का दावा है कि पति किशोर रजक और उनके घर वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जनवरी 2022 में पहली बार FIR दर्ज करवाई थी। वर्षा ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में लिखित माफीनामा दाखिल करने के बाद किशोर कुमार को बेल मिली थी। लेकिन वर्षा ने बताया कि बेल पर छूटने के बाद पति दोबारा उन्हें प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद किशोर रजक ने ज्यूडिशियल सेपरेशन के लिए रामगढ़ के एक कोर्ट में अर्जी दे दी। 11 अगस्त को कोर्ट ने इस मामले में पत्नी वर्षा के पक्ष में फैसला सुनाया। वर्षा ने बताया कि कोर्ट में कहा गया- सिर्फ पत्नी को हैरेस करने के नियत से यह अर्जी दी गई थी।
पढ़े पूरी खबर :- SDPO ने पत्नी पर लगाया रेप की धमकी देकर शादी करने का आरोप, कहा - 'मैं फंस गया'; अब VIDEO किया वायरल
वर्षा ने कहा- मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद किशोर फिर से मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इसकी लिखित शिकायत मैंने डीजीपी झारखंड और झारखंड हाई कोर्ट में रिट पेटिशन के द्वारा की। वहीं किशोर रजक के वीडियो को लेकर वर्षा ने कहा- पति के सारे आरोप गलत हैं। शेयर किया गया वीडियो एडिटेड और क्रॉप्ड है। वीडियो के उस हिस्से को ट्रिम कर के हटा दिया गया है, जहां पर वह मेरी पिटाई कर रहे थे। मैं बस अपना बचाव कर रही थी, बचाव के दौरान ही नाखून से उन्हें खरोंच आई थी।
3 सितंबर 2022 की घटना के बारे में बात करते हुए वर्षा ने कहा- पति किशोर ने सुबह गला दबाकर मेरी हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान मेरे सिर पर गंभीर चोट आई, इसके बाद मैंने थाना में फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मुझे एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वर्षा ने बच्चे को लेकर भी कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। वर्षा ने बताया कि वह बच्चे का पालन-पोषण अपने पैसे से कर रही हैं। उन्होंने कहा- पति किशोर रजक ने यहां तक कहा था कि तुमने बच्चे को जन्म दिया है और इसका पालन-पोषण भी तुम ही करोगी। वर्षा ने बताया कि बच्चे के खर्चे के लिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट जज के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
Tags
# अपराध
# झारखंड
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद