Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी; क्लिक कर पढ़े।
रायसेन/देवरी, भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी; क्लिक कर पढ़े।
घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जिले की नवगठित नगर परिषद देवरी में आगामी 27 सितंबर को होने वाले निर्वाचन को देखते हुए भाजपा के बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेते हुए जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी नगर परिषद के लिए कांग्रेस की ओर से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जारी की गई सूची में देवरी नगर के वार्ड क्रमांक 1 से जीरो बाई, वार्ड 2 से रजनी बाई, वार्ड 3 से कल्पना शर्मा, वार्ड 4 से ममता बाई, वार्ड 5 से बिमला बाई, वार्ड 6 से परषोत्तम, वार्ड 7 से पंकज, वार्ड 8 से दिनेश, वार्ड 9 से आबदा बी, वार्ड 10 से बलबंत सिंह, वार्ड 11 से राममणि, वार्ड 12 से अभिषेक, वार्ड 13 से मुन्नालाल, वार्ड 14 से नीरज कुमार व वार्ड 15 से गायत्री बाई को कांग्रेस पार्टी की ओर से अधिकृत पार्षद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पढ़े भाजपा की सूची :- देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, क्लिक कर पढ़े।
ज्ञात हो कि अभी तक रायसेन जिले में तीन नगर पालिका और नगर परिषदों को मिलाकर 11 संख्या थी, अब 12वीं नगर परिषद देवरी का गठन किया गया है, जिसकी चुनाव प्रक्रिया जारी है। पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही देवरी नगर में चुनावी माहौल गरमा गया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद