Post Top Ad
Wednesday, September 28, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
तस्करो से 30 लाख रूपये का 187 किलो गांजा जप्त, महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
तस्करो से 30 लाख रूपये का 187 किलो गांजा जप्त, महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
घातक रिपोर्टर, भोपाल।
भोपाल। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना बरगी पुलिस टीम ने 187 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तीन आरोपियों को पकडने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी बरगी रितेश पाण्डे को 27 सितंबर की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग महिन्द्रा कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सिवनी तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे ग्राम हिनोता में घेराबंदी कर कार चालक देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी स्मारक चौक थाना देउरी जिला रायसेन, भगवानदास कुशवाहा उम्र 23 निवासी आमगांव बड़ा थाना करेली जिला नरसिंहपुर तथा महिला सुनीता ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी फेपड़ ताल थाना देहात जिला होशंगाबाद को पकड़ा। कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में टेप से लिपटे हुए 37 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया। उक्त गांजा की तौल करने पर 187 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत लगभग तीस लाख रूपये का होना पाया गया। आरोपियों से उक्त मादक पदार्थ गांजा एवं महिन्द्रा कार जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद