Post Top Ad
Wednesday, September 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, हिंदू उत्सव समिति ने जताई नाराजगी; देखें VIDEO
रायसेन/बरेली, दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, हिंदू उत्सव समिति ने जताई नाराजगी; देखें VIDEO
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों को शांति समिति की बैठक की जानकारी नहीं पहुंचाने पर हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक राधेश्याम उपाध्याय ने बैठक में नाराजगी जताई। उस समय समिति के पदाधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ। स्थानीय किसान भवन में एसडीएम प्रमोद गुर्जर की अध्यक्षता में शारदीय नवरात्र सहित दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। बैठक में बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल धाकड़, सचिव अखिल खरे, सह सचिव नीलेश मालवीय, कोषाध्यक्ष राधे श्याम पालीवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, सुनील राय, रंजन श्रीवास्तव, प्रमोद जैन सहित मनीष श्रीवास्तव एवं समस्त कार्यकारिणी की उपस्थिति रही।
बैठक में एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार निकिता तिवारी, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू के समक्ष नाराजगी जताते हुए हिंदू उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य राधेश्याम उपाध्याय ने कहा कि समिति की बैठक शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के बाद की जा रही है। इस बात पर अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि शारदीय नवरात्र के 4 दिन पहले में बैठक रखी गई थी। जानकारी का कटाक्ष करते हुए संस्थापक सदस्य ने कहा कि समिति को इस बात की जानकारी उपलब्धि क्यों नहीं कराई गई। यह सही है कि शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है, लेकिन कुछ गिने-चुने नामों पर निशान लगाकर अधिकारी उन्हें दूरभाष के माध्यम से आमंत्रण करते हैं, बाकी किसी को भी जानकारी नहीं हो पाती कि शांति समिति की बैठक कब संपन्न हो गई। इसी बात की नाराजगी समिति में थी।
समिति के सदस्यों ने बैठक में बात रखी थी, दशहरा पर्व पर लगभग 30 फीट ऊंचे रावण का दहन होता है। तब सुरक्षा व्यवस्था नगर प्रशासन पुख्ता रखे। वही दशहरा पर्व पर मुख्य मार्गों पर पुलिस की व्यवस्था की जाए। एसडीएम प्रमोद गुर्जर और थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू ने समिति के सदस्यों को समझाइश दी की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं उन पर समिति कायम रहे। जिन मार्गों से अखाड़े दशहरे पर निकाले जाते हैं उन्हीं मार्गों से निकाले, दूसरे मार्गो पर उनका बदलाव ना करें। साथ ही किसी प्रकार की हुड़दंग त्योहार पर सड़कों पर दिखाई ना दे, इस बात का भी ध्यान रखें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद