विवाहित प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया घर, पिता और भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, प्रेमी को गंजा कर काटी आधी मूंछ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 9, 2022

विवाहित प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया घर, पिता और भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, प्रेमी को गंजा कर काटी आधी मूंछ।

विवाहित प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया घर, पिता और भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, प्रेमी को गंजा कर काटी आधी मूंछ।

विवाहित प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया घर, पिता और भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा, प्रेमी को गंजा कर काटी आधी मूंछ।

उत्तर प्रदेश। पीलीभीत में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के भाई और पिता ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पिटाई की, युवक को गंजा कर आधी मूंछ भी काट दी। युवक की मां पुलिस को साथ लेकर बेटे को छुड़ाने लड़की के घर पहुंची। पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रेमिका के भाई और पिता सहित बाल काटने वाले नाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं प्रेमिका की ओर से घर में घुसकर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला अपने पति से विवाद के चलते अपने मायके में रह रही थी। महिला का प्रेमी 5 सितंबर को उससे मिलने आया, रात में महिला के परिजन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद महिला के भाई और पिता ने प्रेमी को बंधक बनाकर रातभर पीटा। इसके बाद नाई को बुलाकर उसे गंजा करवा दिया, आधी मूंछ कटवा दी।

6 सितंबर की दोपहर युवक की मां पुलिस लेकर प्रेमिका के घर पहुंची, पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। इस मामले में 7 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि मुझे मेरे रिश्तेदार की विवाहित लड़की ने फोन कर अपने घर बुलाया था। जब घर पहुंचा तो मारा पीटा गया, सिर के बाल मुंडवा दिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर प्रेमिका के भाई, पिता और नाई पर केस दर्ज किया है। वहीं प्रेमिका ने आरोप लगाया कि मेरे घर मेरा रिश्तेदार आया और उसने छेड़छाड़ कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने युवक पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। प्रेम प्रसंग का मामला है, दोनों पक्षों के 5 लोगों को जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...