BJP के व्हाट्सएप ग्रुप में पंचायत सचिव ने अश्लील VIDEO, ग्रुप से जुड़ी महिलाएं व अन्य लोग हुए लेफ्ट, सीईओ से की शिकायत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

BJP के व्हाट्सएप ग्रुप में पंचायत सचिव ने अश्लील VIDEO, ग्रुप से जुड़ी महिलाएं व अन्य लोग हुए लेफ्ट, सीईओ से की शिकायत।

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक पंचायत सचिव ने बीजेपी पार्टी के एक व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील VIDEO शेयर कर दिया। जिसकी ग्रुप में जुड़े हुए लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। वहीं शिकायत मिलने के बाद विजयपुर जनपद सीईओ बलवीर कुशवाह ने सचिव को नोटिस जारी करने की बात कही है। दरअसल, बीजेपी के वीरपुर मंडल अध्यक्ष सीताराम राठौर ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें बीजेपी के नेताओं के अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित और अधिकारी-कर्मचारी भी जुड़े हैं। बीते मंगलवार को वीरपुर तहसील इलाके की बड़ागांव ग्राम पंचायत में पदस्थ पंचायत सचिव बारेलाल राठौर ने इस ग्रुप पर अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। जिसे लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं इस ग्रुप पर दी। इसके साथ ही ग्रुप में जुड़ी हुई महिलाएं व अन्य लोग ग्रुप से लेफ्ट हो गए। इस मामले को लेकर जनपद सीईओ बलवीर सिंह कुशवाहा का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मुझे इस बात की जानकारी लगी है। इस प्रकार का वीडियो अगर किसी भी कर्मचारी के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा जाता है तो यह बहुत ही शर्मनाक है। अभी हम नोटिस जारी कर रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BJP के व्हाट्सएप ग्रुप में पंचायत सचिव ने अश्लील VIDEO, ग्रुप से जुड़ी महिलाएं व अन्य लोग हुए लेफ्ट, सीईओ से की शिकायत।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...