वायरल VIDEO का सच :- दुष्कर्म के बाद किशोरी को निर्वस्त्र छोड़ा, पिता ने कहा झूठा है मामला, नहीं हुआ दुष्कर्म। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

वायरल VIDEO का सच :- दुष्कर्म के बाद किशोरी को निर्वस्त्र छोड़ा, पिता ने कहा झूठा है मामला, नहीं हुआ दुष्कर्म।

वायरल VIDEO का सच :- दुष्कर्म के बाद किशोरी को निर्वस्त्र छोड़ा, पिता ने कहा झूठा है मामला, नहीं हुआ दुष्कर्म।

वायरल VIDEO का सच :- दुष्कर्म के बाद किशोरी को निर्वस्त्र छोड़ा, पिता ने कहा झूठा है मामला, नहीं हुआ दुष्कर्म।

उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद के भोजपुर में किशोरी के बिना कपड़ों के भागने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट किशोरी के रिश्तेदार की शिकायत पर लिखी थी। लेकिन, किशोरी के पिता का कहना है कि यह सब झूठ है। बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। किशोरी के पिता ने घटना को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गांव में सस्ते गल्ले की दुकान, जमीन और चुनाव की रंजिश को लेकर एक पक्ष से विवाद चल रहा है। ठाकुरद्वारा में रहने वाले मेरे बहनोई ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अपने कपड़े स्वयं फाड़ती रहती है।

रिश्तेदार ने पुलिस को बताया था कि एक सितंबर को गांव में लगे छड़ी मेला को देखकर आ रही किशोरी को गांव के ही पांच युवक उठाकर पास के ही गांव सैदपुर खद्दर के जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख निकले पर अपने खेत की सिंचाई कर रहे रईस ने सभी आरोपितों को फटकारा। इस पर किशोरी को निर्वस्त्र अवस्था में छोड़कर भाग गए। सात सिंतबर को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 15 सितंबर को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ट्वीटर पर किशोरी का निर्वस्त्र भागने का वीडीयो वायरल हुआ था। जिससे पुलिस विभाग व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बुधवार को पीड़िता के घर मजिस्ट्रेट, एसओजी, थाना पुलिस आदि ने जाकर जांच की।

खबर में संलग्न वीडियो सोशल मीडिया पर संबंधित किशोरी का बताया जा रहा है। हालांकि, हम भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते।

किशोरी के पिता ने जांच अधिकारियों को बताया की यह घटना झूठ है। पांचों युवकों को फंसाया जा रहा है। गांव में पार्टी बंदी चल रही है। एक पक्ष ने मेरे बहनोई को लालच देकर ऐसा कराया है। मुझे और मेरी पत्नी को मानसिक रूप से बीमार दिखाकर यह झूठी घटना बनाकर निर्दोष लोगों को फंंसाया जा रहा है। मेरी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। मैंने उसके और पत्नी के साथ न्यायालय में बयान भी दे दिए हैं। जांच के लिए पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो परिवारों में जमीन के बंटवारे को लेकर रंजिश चल रही है। एक पक्ष की गांव में सस्ते गल्ले की दुकान थी। जिसे दूसरे पक्ष ने दस साल पहले प्रधान के साथ मिलकर निरस्त करा दिया था। राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया था। इसी को लेकर दुकान निरस्त कराने वाले ग्राम प्रधान के पोते, सहित पांच लोगों से बदला लेने के लिए यह मुकदमा कराया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...