रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाइन के अलावा अन्य लाइनों से सप्लाई होने वाला पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बहता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 25, 2022

रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाइन के अलावा अन्य लाइनों से सप्लाई होने वाला पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बहता।

नर्मदा जल लाइन के अलावा अन्य लाइनों से सप्लाई होने वाला पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बहता।

रायसेन/बरेली, नर्मदा जल लाइन के अलावा अन्य लाइनों से सप्लाई होने वाला पानी व्यर्थ ही सड़कों पर बहता।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के बाद जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा है कि कहीं भी पानी की कमी महसूस नहीं की जा रही है। लेकिन फिर भी व्यर्थ ही सड़कों पर हजारों गैलन पानी नगर परिषद की उदासीनता के कारण बहता हुआ नजर आ रहा है। हर दूसरे दिन वाटर सप्लाई की लाइनों का सड़कों के आसपास फूट जाना और हजारों गैलन पानी का सड़कों पर बहना आने वाले जलस्तर संकट की ओर इशारा करता है। नया बस स्टैंड के सामने से निकले राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के वाटर सप्लाई लाइन टूट जाने के कारण लगभग 2 घंटे तक व्यर्थ ही सड़कों पर पानी बहता रहा, जिसके सुधार के प्रयास नगर परिषद के द्वारा नहीं किए गए। आए दिन वाटर सप्लाई लाइनों का क्षतिग्रस्त होना और उनके सुधार के लिए कोई पुख्ता इंतजाम ना होना नगर परिषद और नगर प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली की ओर इशारा करता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...