रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों पर पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों-पितरों को दी विदाई, तहसीलदार ने कराया कन्या भोज का आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 25, 2022

रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों पर पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों-पितरों को दी विदाई, तहसीलदार ने कराया कन्या भोज का आयोजन।

नर्मदा तटों पर पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों-पितरों को दी विदाई, तहसीलदार ने कराया कन्या भोज का आयोजन।

रायसेन/बरेली, नर्मदा तटों पर पहुंचकर लोगों ने अपने पूर्वजों-पितरों को दी विदाई, तहसीलदार ने कराया कन्या भोज का आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कलकल निनादिनी नर्मदा मनुष्यों को जीवन तो देती ही हैं, उसके बाद कर्म कांड में भी आत्म तृप्ति कर युगों से कल्याण कर रही हैं। पूरे एक पखवाड़े तक चलने वाले पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को लोगों ने भक्ति भाव से अपने पितरों को नमन किया। इसको लेकर मोक्षदायिनी मां नर्मदा अलीगंज, सांडिया, मांगरोल नर्मदा तट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। नर्मदा स्नान करने के बाद लोगों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पितरों को पिंडदान किया और अपने पितरों को तर्पण कर विदाई दी। आचार्य ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान पितृ धरती पर अपनों के पास आते हैं और अमावस्या को उनको विदाई दी जाती है। इस दिन श्राद्ध करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं बरेली तहसील की तहसीलदार निकिता तिवारी ने नर्मदा तट आंलीगज घाट पर पित्र अमावस्या पर कन्या भोज का कार्यक्रम रखा जिसमें 100 से अधिक कन्याओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस कन्या भोज कार्यक्रम में बरेली तहसील का समस्त राजस्व स्टाफ अपने सह परिवार के साथ पहुंचा और कन्या भोज कार्यक्रम में प्रसादी ग्रहण की। वहीं शाम के समय लोगों ने नदी, तालाब सहित कुआ बावड़ी के पास घी का दीपक जलाकर अपने पितरों को याद और नमन कर विदाई दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...