Post Top Ad
Tuesday, September 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
विडियो
शिक्षक पति बना हैवान :- पत्नी के बाल खींचकर जमीन पर पटका, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न हालत में घर से निकाला; देखें VIDEO
शिक्षक पति बना हैवान :- पत्नी के बाल खींचकर जमीन पर पटका, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न हालत में घर से निकाला; देखें VIDEO
राजस्थान। जोधपुर से एक टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां फलोदी गांव के स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल खींचे, जमीन पर पटका और कपड़े भी फाड़ दिये। यहां तक कि बीच-बचाव करने आए दो छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शा। उन्हें भी टीचर ने खूब मारा, फिर अर्धनग्न हालत में पत्नी को घर के बाहर बैठा दिया और खुद अंदर जाकर खाना खाने लगा। किसी शख्स ने टीचर की इस बर्बरता का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जब फलोदी पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उनके पास जब मारपीट का वीडियो पहुंचा तो पहले उसकी जांच करवाई गई। पुष्टि होते ही पुलिस आरोपी टीचर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए उसके घर पहुंची। वहां घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया तो आरोपी टीचर की करतूत उसमें दिख गई, फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे टीचर दो छोटे बच्चों के सामने पत्नी को बेहरमी से मार रहा है। बच्चे बीच-बचाव की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी आरोपी ने मारा। वहीं, जो दूसरा वीडियो शख्स द्वारा बनाया गया है, उसमें देखा गया कि आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर आर्धनग्न हालत में बैठाया है और खुद कमरे में बैठकर आराम से खाना खा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर का नाम कैलाश सुथार है। फिलहाल, शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती है तो अलग से भी मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी टीचर ने कहा कि उसे पछतावा है कि उसने पत्नी के साथ ये सब किया। लेकिन वह पत्नी की मानसिक स्थिति से परेशान है, उसी के चलते उसने पत्नी की पिटाई की थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद