Post Top Ad
Monday, September 26, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
तौफीक पार्षदों और विधायकों को पिलाता था थूक वाला पानी, महिला कर्मचारी ने देखा तो खुला राज, खिलाता था थूक वाला खाना।
तौफीक पार्षदों और विधायकों को पिलाता था थूक वाला पानी, महिला कर्मचारी ने देखा तो खुला राज, खिलाता था थूक वाला खाना।
उत्तर प्रदेश। कानपुर नगर निगम के पार्षदों को लम्बे समय से जूठा पानी और खाने की चीजें पर थूक कर खिलाने का अजीब मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यह आरोप तौफीक नाम के एक आउटसोर्स कर्मचारी पर लगा है, जिसे अब नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं पता चला है कि नगर निगम के ही एक अन्य कर्मचारी मुबीन को इस पूरे मामले की जानकारी थी, उसके बाद भी छिपाए रखने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, 19 सितम्बर 2022 को एक पार्षद ने इस घटना की जानकारी होने पर तौफीक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की माँग की थी, लेकिन अभी तक कोई पुलिस की कार्रवाई नहीं हुई है। कानपुर के वार्ड संख्या 91 के पार्षद राघवेंद्र मिश्रा द्वारा नगर आयुक्त को इस बावत एक शिकायती पत्र प्रेषित किया गया।
इस पत्र में उन्होंने साफ लिखा था कि नगर निगम पार्षदों के कमरे में तौफीक, मुबीन, धर्मेंद्र कुमार और शिव कुमार नाम के कर्मचारियों की नियुक्ति है। राघवेंद्र के मुताबिक, इन सभी में तौफीक नाम का कर्मचारी पिछले 6 माह से पार्षदों के खाने, चाय और पानी में थूक मिला कर सभी को खिला रहा था। पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने आगे लिखा कि अन्य कर्मचायर्यों को भी इसकी सूचना होने के बाद भी उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। अपने इसी पत्र में पार्षद राघवेंद्र ने लिखा कि पार्षद कक्ष में विधायक जैसे कई अन्य गणमान्य लोग भी समय-समय पर आते रहे हैं। शिकायती पत्र में आरोपित तौफीक पर बेहद कड़ी कार्रवाई की माँग की गई है।
पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने बताया की हम पार्षद तौफीक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं, लेकिन हमारे सिटी मजिस्ट्रेट का रवैया इस मामले में काफी ढुलमुल है। हमारे खाने-पीने की चीजों में तौफीक के थूकने की जानकारी एक अन्य कर्मचारी मुबीन को भी थी, लेकिन उसने यह बात हमसे ये छिपा कर रखी। पार्षद के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति द्वारा पार्षदों को 6 माह से थूके हुए खाने को खिलाने की जानकारी मिली, तब पूछताछ में तौफीक ने अपनी हरकत को कबूल भी कर लिया और मुबीन ने भी उसकी इस हरकत की पुष्टि की।
बताया जा रहा है कि सबसे पहले नगर निगम की ही एक महिला कर्मचारी ने तौफीक को ऐसी हरकत करते देख लिया था। उसके बाद भाजपा से जुड़े पार्षदों ने वहा पर हंगामा कर दिया। राघवेंद्र के मुताबिक, तौफीक आउटसोर्स पर था इसलिए उसे नौकरी से तत्काल निकाल दिया गया। लेकिन मुबीन परमानेंट स्टाफ होने के कारण वह अभी वही है, जिसे कमरे से हटाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुबीन ने माना कि तौफिक गिलास में मुँह लगाने के बाद ही सबको पानी पिलाता था और ज्यादातर वो अपना जूठा पानी ही पार्षदों और अन्य आने वाले लोगों को पानी पिलाता था। तौफीक और मुबीन के अलावा पहले से तैनात 2 अन्य कर्मचारियों को भी वहा से हटा दिया गया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद