रायसेन, प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ - दर्शन सिंह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

रायसेन, प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ - दर्शन सिंह।

प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ - दर्शन सिंह।

रायसेन, प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ - दर्शन सिंह।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रायसेन के जिला कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, जिला महामंत्री रामकुमार साहू व उपाध्यक्ष राकेश तोमर उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म ही सेवा एवं गरीब कल्याण के लिए हुआ है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत जैसे आयाम प्रधानमंत्री ने हमें दिए हैं। हम उनका जन्म दिवस सेवा कार्य करते हुए मना रहे हैं।

रायसेन, प्रधानमंत्री का जन्म सेवा और गरीब कल्याण के लिए हुआ - दर्शन सिंह।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा कार्य करके प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। यह वास्तव में बड़ा ही अद्भुत है। डॉ. चौधरी ने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल की जयंती पर सभी बूथों में पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। साथ ही रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कार्यकर्ता स्वदेशी स्वावलंबन, सादगी एवं स्वच्छता के बारे में जागरूकता का अभियान चलाएंगे। प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भारत की विविधता में एकता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी के विषयों पर प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में संवाद किया। जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने उपस्थित अतिथियों और प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया। संगोष्ठी में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल, रायसेन जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित जिले के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...