रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, विशाल देवी जागरण का होगा आयोजन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, विशाल देवी जागरण का होगा आयोजन।

हिंदू उत्सव समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, विशाल देवी जागरण का होगा आयोजन।

रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय, विशाल देवी जागरण का होगा आयोजन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नवरात्र पर्व को लेकर स्थानीय रामलीला मैदान में बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली की बैठक रखी गई। इस बैठक में धार्मिक त्योहार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और सचिव अखिल खरे के अलावा समस्त प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति बैठक में रही। माता रानी की प्रतिमाओं की स्थापना किन स्थानों पर की जाना है, उन समितियों के सदस्यों के नाम समिति तक पहुंचाने के निर्णय लिए गए। वही नवरात्र पर्व के प्रथम दिन से  रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाली रामलीला के आयोजन को लेकर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और प्रबंध कार्यकारिणी की राय ली गई। वह बरेली हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दशहरा मैदान पर आयोजित होने वाले विशाल देवी जागरण से संबंधित चर्चा की गई। जिसमें निश्चित किया गया कि भारत का सबसे बड़ा आर्केस्ट्रा ग्रुप देवी जागरण ग्रुप के माध्यम से दशहरे पर प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें मां वैष्णवी जागरण पार्टी कानपुर के कलाकार, अंतरराष्ट्रीय देवी भजन गायिका शेफाली द्विवेदी, राष्ट्रीय भजन गायिका जूली सिंह कोलकाता, अमन परवाना कानपुर, आशीष पंडित के साथ तरुण चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय झांकी ग्रुप बैंकॉक रिटर्न के द्वारा मनोरंजन झांकी के दृश्य दशहरा मैदान पर प्रस्तुत किए जाएंगे। ज्ञात हो कि इस ग्रुप के साथ लगभग 30 लोग और साथ में बरेली पहुंच जाएंगे। वही देखा जाए तो बरेली में यह पहला विशाल कार्यक्रम आयोजित दशहरा पर्व पर होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने का श्रेय समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और सचिव अखिल खरे को जाता है। क्योंकि अखिल करें दिल्ली रह चुके हैं, वहां पर उनके व्यापारिक संबंध इस ग्रुप के कलाकारों से पूर्व में थे, जिसका लाभ उन्हें अब जाकर मिला है, जब वह समिति के सचिव पद पर कार्यरत हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...