Post Top Ad
Saturday, September 24, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, ऊर्जा का महत्व समझकर उसकी फिजूलखर्ची रोकना होगा - स्वास्थ्य मंत्री।
रायसेन, ऊर्जा का महत्व समझकर उसकी फिजूलखर्ची रोकना होगा - स्वास्थ्य मंत्री।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत सांची में आयोजित ऊर्जा साक्षरता अभियान कार्यक्रम का कन्यापूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सांची को मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाया जा रहा है। यहां सोलर रूफ टॉप, कृषि फीडर सौर ऊर्जाकरण, ई-रिक्शा, सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर साइनेज आदि के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सांची उदाहरण बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि बिजली/ऊर्जा बचाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। सभी नागरिक ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़े और अपने परिचितों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। हम छोटे-छोटे उपाय अपनाकर बिजली बचत कर सकते हैं। सभी नागरिक ऊषा एप को डाउनलोड करें और उस पर रजिस्ट्रेशन करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सोलर पम्प, सोलर संयंत्रों पर अनुदान भी दिया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि 17 सितम्बर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। दिनांक 17 सितम्बर को देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए और मध्यप्रदेश रक्तदान में पहले स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। कई क्षेत्रों में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, किसानों, युवा, वृद्धजन सभी वर्गो के कल्याण और विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से जो शेष रह गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत चिन्हित कर लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर और नगरों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि ऊर्जा साक्षरता अभियान महत्वपूर्ण अभियान है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। सभी को ऊर्जा का महत्व समझना होगा तथा अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग रोकना होगा। घर में या प्रतिष्ठान में जरूरत नहीं होने पर बल्ब, पंखा या अन्य उपकरण बंद रखकर हम बिजली बचा सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से ऊषा एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा। कलेक्टर अरविंद दुबे ने उपस्थित बच्चों को ऊर्जा साक्षरता की जानकारी देने के लिए ऊषा एप बनाया गया है, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन है, उनके माता-पिता के पास स्मार्ट फोन है वह ऊषा एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करें, साथ ही मित्रों, परिचितों को भी ऊषा एप डाउनलोड कराएं। ऊषा एप से जानकारी मिलेगी कि ऊर्जा का संरक्षण किस प्रकार किया जाए। इसमें ऊर्जा से जुड़े कुछ प्रश्न भी हैं। बच्चे इसे खेल के रूप में भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को ऊर्जा का महत्व समझना होगा और ऊर्जा की फिजूलखर्ची रोकनी होगी। छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा बचत कर सकते हैं। कार्यक्रम में ऊर्जा विकास निगम भोपाल के सुनील तिवारी द्वारा ऊर्जा साक्षरता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, सांची नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, एसडीएम एलके खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। नागरिकों को ऊर्जा संरक्षण की दिलाई गई शपथ।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद