Post Top Ad
Saturday, September 24, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, देवी दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार।
रायसेन/बरेली, देवी दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने में दो ही दिन शेष बचे हैं और मूर्तिकार देवी दुर्गा प्रतिमा को अंतिम आकार देने में दिन-रात जुटे हुए हैं। मां दुर्गा की झांकी स्थल पर भी पंडाल तैयार करवाए जा रहे हैं। इस बार शहर में 8 से 15 फीट तक ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विराजित किया जाएगा। इधर, माता जगदंबे की प्रतिमा के स्वरूप को तैयार करने वाले मूर्तिकारों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। न तो उन्हें मूर्तियां बनाने के लिए मिट्टी मिल पाई और न ही वन विभाग उन्हें बांस उपलब्ध करा पाया। ऐसी परिस्थिति में मूर्तिकार महंगे दामों पर मिट्टी और बांस खरीदकर बड़ी प्रतिमाओं को तैयार कर पाए है। जबलपुर निवासी गणेश मूर्ति कार जो बरेली में आकर विशाल मूर्तियों का निर्माण करते है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रतिमाओं की सामग्री में और रंगों में महंगाई डायन की मार है, जिससे उनकी मेहनत का वाजिब दाम नहीं मिल पाता। ऑर्डर पर उन्होंने एक से बढ़कर एक बंगाली सेल की कलात्मक प्रतिमाएं बनाई है। ऑर्डर पर बुकिंग की गई दुर्गा मां की प्रतिमा बरेली और आसपास के गांव में भी भेजी जाएंगी। शारदीय नवरात्र मनाने के लिए बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व सचिव अखिल खरे ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन स्थानीय रामलीला मैदान पर रामलीला का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद