Post Top Ad
Saturday, September 24, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, इस बार हाथी पर सवार होकर आ रहीं माता जगदंबे भवानी, पूरे नौ दिन होंगे धार्मिक आयोजन।
रायसेन, इस बार हाथी पर सवार होकर आ रहीं माता जगदंबे भवानी, पूरे नौ दिन होंगे धार्मिक आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। देवीय उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि पर्व 26 सितंबर सोमवार से शुरू होने जा रहा है। जिसमें पूरे 9 दिनों तक व्रत रखकर माता भवानी की भक्ति में लीन रहेंगे माता के भक्त। इस साल मां जगदंबा हाथी पर सवार होकर भक्तों का कल्याण करने आएंगी। दुर्गा झांकी समितियों ने झांकी पंडाल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा व उनकी टीम ने बैठक आयोजित कर दुर्गा महोत्सव, दशहरे पर्व की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं क्वांर नवरात्रि महोत्सव में शांति व्यवस्था बनाने की जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।
30 सितंबर को पंचमी तिथि होगी और इस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में स्कंद माता की पूजा की जाएगी। स्कंद माता को स्वामी कार्तिकेय की माता कहा जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त स्कंद माता की पूजा करते हैं। उनकी संतान को सदैव सुख और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही संतान के सभी कष्ट दूर होंगे। 2 अक्टूबर को सप्तमी को मां कालरात्रि की पूजा होगी। सप्तमी पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होगा।
29 सितंबर चतुर्थी के दिन और 1 व 3 अक्टूबर यानी षष्ठी और अष्टमी के दिन रवि योग लग रहा है। रवि योग का संबंध सूर्य से माना गया है और इसमें पूजा करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के अंधकार दूर होते हैं। रवि योग में मां भगवती की पूजा आराधना श्रेष्ठ फलदायी मानी जाती है। इस बार रवि योग में मां कूष्मांडा, मां कात्यायनी और महागौरी की पूजा भक्तों के लिए परम फलदायी होने वाली है। धर्मशास्त्री पण्डित ओमप्रकाश शुक्ला सौजना, पण्डित मुकेश भार्गव, पंडित राममोहन कृष्णमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि इस साल घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 9.44 बजे से 10.42 बजे तक, 11.24 बजे से 12.12 बजे दोपहर तक है। दोपहर में ही 12.12 बजे से 1.49 बजे तक और 1.50 बजे से 2.38 बजे तक का मुहुर्त है। इसके बाद गोधूलि मुहूर्त में 5.38 बजे से 6.02 बजे तक और 5.50 बजे से 7.02 बजे तक घटस्थापना की जाएगी।
इस बार शारदीय नवरात्रि में कई शुभ संयोग आएंगे से । नौ दिन में से पांच दिन रवि योग रहेगा, वहीं दो दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी है। नवरात्र के नौ दिन काफी शुभ माने गए हैं। इसमें किए गए कार्य पूर्णत सफल होते हैं। नवरात्र पर्व में खरीदारी करना भी अत्यंत शुभकारी है। इस बार नवरात्र की शुरुआत हस्त नक्षत्र, शुक्ल और श्रीवत्स योग में सोमवार को हो रही है। यह संयोग विशेष शुभकारी होते हैं। नवरात्र महोत्सव में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण, वस्त्र सहित सभी जरूरी सामग्री की खरीदारी करना शुभता प्रदान करता है। इस बार नवरात्र में आ रहे कई सुखद संयोग विशेष फलदायी हैं।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितम्बर से हो रही है और समापन 5 अक्टूबर को दशहरे के त्यौहार साथ होगा। 4 अक्टूबर को नवमी की पूजा होगी। इस बार नवरात्र पूरे 9 दिन का होगा। नवरात्र की एक भी तिथि का क्षय नहीं होगा और दसवें दिन दशहरा पर्व मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि जब देवी भक्तों को पूरे दिन 9 दिन तक नवरात्र की पूजा करने को मिलती है तो यह मानव जाति के कल्याण की दृष्टि से बेहद उत्तम माना जाता है। इस वर्ष कलश स्थापना के लिए दिन भर का समय शुद्ध एवं प्रशस्त है। शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तसती का पाठ करना मनु को सभी बाधाओं से दूर करता है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी के नौ स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस साल का शारदीय नवरात्रि खास है। क्योंकि जब नवरात्रि रविवार या सोमवार के दिन शुरू होती है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। हाथी पर सवार होने से सर्वत्र सुख सम्पन्नता बढ़ेगी। विश्वभर में शांति के प्रयास सफल होंगे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद