Post Top Ad
Sunday, September 25, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बुरहानपुर
मध्य प्रदेश
नदी घाट के किनारे कपड़े धोने गया युवक डूबा, देखते रह गए पत्नी-बच्चे और मां।
नदी घाट के किनारे कपड़े धोने गया युवक डूबा, देखते रह गए पत्नी-बच्चे और मां।
बुरहानपुर। ताप्ती नदी के राजघाट पर रविवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक दंपत्ति कपड़े धो रहे थे, तभी गोदड़ी पानी में गिर गई। उसे निकालने पति प्रकाश पांडुरंग सावकारे नदी में कूदा लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह भी डूब गया। करीब 15 मिनट में गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। रविवार सुबह 7.30 बजे प्रकाश सावकारे अपनी पत्नी नीलम और अन्य कुछ महिलाओं के साथ नदी किनारे कपड़े धो रहे थे। इस दौरान नदी में मृतक की गोदड़ी गिर गई। जिसे निकालने के लिए युवक नदी में कूदा और गोदड़ी पकड़कर पानी के तेज बहाव में आगे निकल गया। देखते ही देखते पत्नी नीलम, मां और बच्चों के सामने वह नदी में डूब गया।
मृतक प्रकाश एल्युमीनियम की दुकान पर मजदूरी करता था, उसके 3 बच्चे हैं। वह राजघाट क्षेत्र का ही रहने वाला था। सुबह करीब 7.30 बजे वह अपनी पत्नी नीलम के साथ पास ही में ताप्ती नदी पर कपड़े धोने गया था। स्थानीय गोताखोरों ने युवक के शव को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के 3 बच्चे हैं। परिवार में वह अकेला ही कमाने वाला था। माता-पिता बीमार हैं। एक भाई की मानसिक हालत सही नहीं है। पुलिस के मुताबिक, युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द किया। मामले की जांच की जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बुरहानपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बुरहानपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद