भोपाल, भाजपा नेता ने पत्नी को डायन बताकर की मारपीट, निकाला घर से बाहर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 26, 2022

भोपाल, भाजपा नेता ने पत्नी को डायन बताकर की मारपीट, निकाला घर से बाहर।

भाजपा नेता ने पत्नी को डायन बताकर की मारपीट, निकाला घर से बाहर।

भोपाल, भाजपा नेता ने पत्नी को डायन बताकर की मारपीट, निकाला घर से बाहर।

भोपाल। एमपी नगर पुलिस ने भाजपा अरेरा मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे के खिलाफ पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। लोखंडे की पत्नी का आरोप है कि पति छह साल की बेटी के सामने मेरी तरफ इशारा कर मुझे डायन कह रहा था। इसका विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की, इतना ही नहीं घर से भी निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चेतना के चेहरे में चोट लगी है, पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि मुकुल आए रोज उसके साथ अभद्रता करता है। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत पर मारपीट समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विवाद घरेलू बात को लेकर होना सामने आया है। इधर, एफआईआर दर्ज करने के बाद कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने ट्विट किया। लिखा-चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा नेता ही अपराध पर अपराध किए जा रहे हैं।


पुलिस के मुताबिक, एमपी नगर स्थित शिवाजी नगर की रहने वाली चेतना लोखंडे (27) पति मुकुल लोखंडे गृहणी हैं। मुकुल भाजपा अरेरा मंडल के अध्यक्ष हैं। चेतना ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मैं घर पर थी। तभी पति मुकुल नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने मेरी 6 साल की बेटी से मेरी तरफ इशारा करके बोलने लगा की ये औरत डायन है, इससे बात मत किया करो। मैंने विरोध करते हुए कहा कि छोटी बच्ची को ये सब क्यों सीखा रहे हैं, इसी पर मुकुल भड़क गया और मुझे गाली देते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद मुझे घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही धमकी दी की अगर घर आई तो जान से मार दूंगा। इसके बाद चेतना दोनों बच्चियों को लेकर सतपुड़ा भवन के पास अपने पिता कांतिलाल के घर चली गई। बाद में पिता के साथ एमपी नगर थाने पहुंचकर मारपीट का मामला दर्ज कराया। मामले में मुकुल ने इस पर कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...