Post Top Ad
Monday, September 26, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पत्नी के चरित्र पर करता था शंका, पत्नी के साथ करता क्रूरता और वहशीपन, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए, गर्म चाकू से दागा।
पत्नी के चरित्र पर करता था शंका, पत्नी के साथ करता क्रूरता और वहशीपन, अप्राकृतिक संबंध भी बनाए, गर्म चाकू से दागा।
इंदौर। क्षिप्रा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। आरोपी पति ना केवल अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, बल्कि उसके साथ क्रूरता और वहशीपन करता था। पति से प्रताड़ित पत्नी पहले तो गुप-चुप अपना उपचार कराती रही। लेकिन उसके परिवार के लोगों को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पति पर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, क्षिप्रा में रहने वाली 29 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने और दरिंदगी करने के मामले में केस दर्ज किया है। एसपी के मुताबिक, घटना 17 सितंबर की है। आरोपी ने पत्नी से विवाद कर उसके साथ गलत काम किया और गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया। महिला हफ्तेभर तक अपना उपचार कराती रही। मामले में शनिवार को केस दर्ज किया गया। दंपती मूल रूप से शाजापुर के रहने वाले है। जो काम के चलते क्षिप्रा रहने आ गए थे। इनकी शादी को 10 साल से अधिक हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं। पुलिस ने सच जानने के लिए महिला टीम के साथ उनसे भी पूछताछ की। बच्चों ने जो बताया उसे सुनकर अधिकारियों को भी गुस्सा आ गया। बच्चों ने पिता द्वारा अपनी मां को तरह-तरह की यातनाएं देने की बात कही। साथ ही बताया कि पिता कई बार उनके साथ भी मारपीट करते थे। जिस दिन उन्होंने मां को गर्म चाकू से जलाया था, उस दिन हमें भी चुप रहने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि पिता ने कहा था कि वह उन्हें भी मार डालेंगे। फिलहाल आरोपी पिता जेल में है। महिला को उसके परिवार के लोग अपने साथ शाजापुर ले गए हैं। आरोपी को पकड़कर जब थाने लाया गया तो वह रोने लगा। उसने बताया कि पत्नी के चरित्र को लेकर उसे शंका थी। उसे लगता था कि वह जब सुबह काम पर जाता था तो उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातें करती है। इसी के चलते वह पत्नी पर शक करता था।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद