Post Top Ad
Sunday, September 25, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, आवागमन में व्यवधान पैदा करते हैं वाहन, पूर्व पार्षद की दुकान के सामने खड़े वाहन पर पुलिस नहीं करती कार्रवाई।
रायसेन/बरेली, आवागमन में व्यवधान पैदा करते हैं वाहन, पूर्व पार्षद की दुकान के सामने खड़े वाहन पर पुलिस नहीं करती कार्रवाई।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं, ऐसे समय में शहर की सड़कों और व्यस्ततम मार्गों पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कारण आवागमन वाले रास्तों सहित मंदिर पहुंच मार्ग, ऊपर सुबह से शाम तक बेवजह वाहनों का खड़ा रहना राहगीरों और मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवधान पैदा करने के बराबर है। नवीन टॉकीज पहुंच मार्ग से देवी शक्ति धाम दुर्गा मंदिर सहित खेरापति माता मंदिर माता रानी को जल अर्पण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। इसी मार्ग पर दुकानों के सामने सुबह से शाम तक वाहनों का खड़ा होना और फल-फ्रूट के हाथ ठेलो का संचालन होना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं है। सड़क पर पूर्व पार्षद की दुकान के सामने सुबह से शाम तक चार पहिया वाहन का खड़ा रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस प्रशासन भी इस वाहन के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। फौरन पुलिस वालों के दोस्ताना संबंध एक दुकानदार से होने की वजह से सड़क पर अव्यवस्था फैल रही है। इस मार्ग पर खड़े रहने वाले वाहन के संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन नगर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होना मिलीभगत की तरफ इशारा करती है। पूर्व थाना प्रभारी ने इस वाहन को हटाने की कोशिश की थी, जब विवाद की स्थिति बनी थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद