रायसेन/बरेली, सलकनपुर पदयात्रा का हिंदू उत्सव समिति ने फूल बरसा कर किया स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 22, 2022

रायसेन/बरेली, सलकनपुर पदयात्रा का हिंदू उत्सव समिति ने फूल बरसा कर किया स्वागत।

सलकनपुर पदयात्रा का हिंदू उत्सव समिति ने फूल बरसा कर किया स्वागत।

रायसेन/बरेली, सलकनपुर पदयात्रा का हिंदू उत्सव समिति ने फूल बरसा कर किया स्वागत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। खेड़ापति माता मंदिर ग्रुप बरेली जो विगत तीन दशक से हर वर्ष नवरात्र प्रारंभ होने से पूर्व पदयात्रा करते हुए सलकनपुर धाम पहुंचते हैं। विगत 15 वर्षों से खेड़ापति मंदिर ग्रुप ट्रकों में भोजन भंडार सामग्री सहित जरूरी वस्तु लेकर मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ करते हैं। पदयात्रा में ग्रुप के लगभग एक सैकड़ा सदस्य शामिल रहते हैं।


गुरुवार को पदयात्रा करते हुए श्रद्धालुओं का शहर के मुख्य मार्ग पर निकलना जैसे ही प्रारंभ हुआ जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में बरेली हिंदू उत्सव बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय रामलीला मैदान के सामने पदयात्रा का समिति के सभी सदस्यों ने फूल बरसा कर स्वागत किया। वही नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने परिषद के साथ पंडित दीनदयाल परिसर के सामने पदयात्रा का स्वागत सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...