बेटी ने बताया की वो है समलैंगिक, महिला मित्र से करना चाहती है शादी तो परिवार के उड़े होश, की आत्महत्या की कोशिश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 28, 2022

बेटी ने बताया की वो है समलैंगिक, महिला मित्र से करना चाहती है शादी तो परिवार के उड़े होश, की आत्महत्या की कोशिश।

बेटी ने बताया की वो है समलैंगिक, महिला मित्र से करना चाहती है शादी तो परिवार के उड़े होश, की आत्महत्या की कोशिश।

बेटी ने बताया की वो है समलैंगिक, महिला मित्र से करना चाहती है शादी तो परिवार के उड़े होश, की आत्महत्या की कोशिश।

उत्तर प्रदेश। मथुरा में समलैंगिक संबंधों का एक मामला सामने आया है। मथुरा की रहने वाली एक युवती को गोरखपुर की एक युवती से मोहब्बत हो गई। युवती के द्वारा जब महिला मित्र से शादी की बात कही तो परिवार के होश उड़ गए। थाने में युवती द्वारा कही गई इस बात को सुनने के बाद मां और भाई ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना होने से टल गई। फिलहाल पुलिस युवती और उसके परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। दरअसल, मंगलवार को युवती और उसके परिजन को थाने बुलाया गया था, यहां युवती ने अपनी मां और भाई के सामने कहा कि वह गोरखपुर की रहने वाली अंजली नाम की युवती से शादी करेगी और उसी के साथ रहेगी।

बेटी ने बताया की वो है समलैंगिक, महिला मित्र से करना चाहती है शादी तो परिवार के उड़े होश, की आत्महत्या की कोशिश।

इस पर मां और भाई परेशान हो गए, मां और भाई ने मंगलवार की देर शाम थाना कोसी में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह करने की कोशिश की। खुद को समलैंगिक बताते हुए बेटी अपने प्यार के पास जाने की जिद पर अड़ी रही। जैसे-तैसे पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन वह ससुराल नहीं गई। युवती गोरखपुर की हम उम्र युवती अंजली से प्रेम करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है, इसलिए गोरखपुर जाना चाहती है। युवती की मां ने बताया कि गोरखपुर की वह युवती उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगी। पुलिस को भी पहले इस मामले की जानकारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, सभी को समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अगर नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...