गर्लफ्रेंड ने Instagram पर लड़कों को नहीं किया Unfollow तो बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 28, 2022

गर्लफ्रेंड ने Instagram पर लड़कों को नहीं किया Unfollow तो बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या।

गर्लफ्रेंड ने Instagram पर लड़कों को नहीं किया Unfollow तो बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या।

गर्लफ्रेंड ने Instagram पर लड़कों को नहीं किया Unfollow तो बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या।

महाराष्ट्र। नागपुर में 22 साल के युवक ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड Instagram पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई। लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उन पुरुषों को Unfollow करने से इनकार कर दिया तो युवक ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था। उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीली दवा का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था, वह उससे भी काफी डिप्रेशन में रह रहा था।

एल खबरिया वैबसाइट के मुताबिक, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीली दवा खाई, तब वहां खड़े एक शख्स को उसने पूरी बात बताई। फिर कहा कि वह उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए। सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की गर्लफ्रेंड और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...