रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कार्यकाल का पहला सफल आयोजन हुआ संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कार्यकाल का पहला सफल आयोजन हुआ संपन्न।

हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कार्यकाल का पहला सफल आयोजन हुआ संपन्न।

रायसेन/बरेली, हिंदू उत्सव समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के कार्यकाल का पहला सफल आयोजन हुआ संपन्न।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के प्रथम कार्यकाल का प्रथम सफल आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान पर रखा गया, जो पूरी तरह से सफल रहा। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर बरेली हिंदू उत्सव समिति के द्वारा गणेश उत्सव स्थानीय रामलीला मैदान में क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के आतिथ्य में नगर परिषद बरेली के अध्यक्ष हेमंत चौधरी की अध्यक्षता एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हिंदू उत्सव समिति द्वारा मंचीय कार्यक्रम रखा गया। बरेली नगर की लगभग 100 से ज्यादा झांकियों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के द्वारा सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सभी अखाड़ों का तिलक लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा की बहुत ही बड़ा धार्मिक कार्य है। हिंदू समाज का बरेली नगर में ही होता है, इसके लिए हम सबको मिलकर धर्म को संस्कृति को बचाए रखने के लिए मिलजुल कर ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे मंच पर सभी को एकजुटता दिखाने चाहिए, मैं समिति को बधाई देता हूं और वादा करता हूं कि हिंदू उत्सव समिति के विकास के लिए जो भी सहयोग बनेगा मैं पूरी अपनी तरफ से हमेशा सहयोग करूंगा। परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने भी हिंदू उत्सव समिति के लिए हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया। बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए भविष्य के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि जो जिम्मेदारी नगर वासियों ने मुझे सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। अभी समिति के पास पर्याप्त मात्रा में फंड नहीं होने के कारण विशाल कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सका। आगामी दशहरा पर्व पर विशाल कार्यक्रम की तैयारी हिंदु उत्सव समिति द्वारा की जा रही है। आगामी समय की रूपरेखा अखिल खरे के द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता निखिल खरे के द्वारा किया गया। समिति के द्वारा विशाल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...