रायसेन, नपा कार्यालय में जल संकट को लेकर चल रही थी बैठक, बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

रायसेन, नपा कार्यालय में जल संकट को लेकर चल रही थी बैठक, बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन।

शहर में जल संकट से परेशान रहवासी, कांग्रेसी पार्षदों ने मटके फोड़कर जताया विरोध, कार्यालय का किया घेराव।

  • नपा कार्यालय के अंदर चलती रही पीआईसी बैठक, बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने किया प्रदर्शन।

रायसेन, नपा कार्यालय में जल संकट को लेकर चल रही थी बैठक, बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में पिछले 2 दिनों से लगातार जल संकट का माहौल बना हुआ है। घरों के नल की टोटी पानी सप्लाई के अभाव में सूख चुकी है। जिससे पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। इतना ही नहीं शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते पानी की किल्लत से देवी भक्त भी हैरान-परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। नगर में जल संकट को लेकर नगरपालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी खामोश बने हुए हैं। तमाम पानी की किल्लत की उलझन को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष चेंबर में पीआईसी की बैठक भाजपा पार्षदों के साथ नपाध्यक्ष सविता सेन की उपस्थिति में चल रही थी। वही उसके बाहर नगर पालिका के सीएमओ सुधीर सिंह की मौजूदगी में जलसंकट से नाराज नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी पार्षदों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

रायसेन, नपा कार्यालय में जल संकट को लेकर चल रही थी बैठक, बाहर कांग्रेसी पार्षदों ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन।

खाली मटके सिर पर रखकर, बाद में एक के बाद मटके फोड़ कर विरोध जताया। सूत्रों के मुताबिक, बताया जाता है कि पीआईसी की बैठक में नपा अध्यक्ष सविता सेन के प्रतिनिधि जमुना सेन भी इसी की बैठक में नपाध्यक्ष की कुर्सी पर मौजूद रहे। जिससे नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला सहित नगर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और सभी कांग्रेसी पार्षदों में इस मामले को लेकर और भी आक्रोश भड़क उठा। नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि शहर में नवरात्रि पर्व के चलते देवी भक्त जलसंकट से परेशान है। नगरपालिका के जिम्मेदार अपने कर्तव्य से विमुख हो रहे हैं। जल संकट से लोग परेशान हैं, वहीं नगर पालिका विकास खाका बनाने की भूमिका तैयार कर रही। ऐसा लगता है मानो देवी भक्तों की पानी की समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि बिल्कुल गंभीर नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...