रायसेन, राधिका मानस मण्डल विदिशा के भजन गायकों ने श्रोताओं का मनमोहा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 28, 2022

रायसेन, राधिका मानस मण्डल विदिशा के भजन गायकों ने श्रोताओं का मनमोहा।

राधिका मानस मण्डल विदिशा के भजन गायकों ने श्रोताओं का मनमोहा।

रायसेन, राधिका मानस मण्डल विदिशा के भजन गायकों ने श्रोताओं का मनमोहा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। श्री राधिका मानस मंडल विदिशा द्वारा रायसेन स्थित शिव मंदिर रामलीला मैदान पर भजन संध्या एवं महाआरती की भव्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोजक नवीन ट्रेडर्स एवं मित्र मंडली उपस्थित रहे। विदिशा की फेमस भजन गायिका कंचन शर्मा, भारती शर्मा, रमा शर्मा, बैजन्ती शर्मा, मालती ठाकुर व मोरबाई कुशवाह ने एक से बढ़कर एक राधे श्रीकृष्ण भगवान, मां भवानी भगवान, खाटूश्याम जी सहित भगवान शिव पार्वती भजनों की रंगारंग प्रस्तुति देकर देवी भक्तों के भजन गाए। इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड नं. 8 के पार्षद कैलाश ठाकुर, वार्ड नं. 9 के पार्षद योगिता राहुल परमार, गोपाल साहू, जगदीश रैकवार, चिमन कुशवाह, नवीन राठौर, राजेश गुप्ता, शुभम यादव, शुभम कुशवाह, विकेश, राहुल, हर्षित, अंशुल, मोहित, यश, ऋषि एवं समस्त समिती उपस्थित रहे। प्राचीन मिश्र तालाब घाट वाली मैया दुर्गा उत्सव समिति रायसेन द्वारा श्री आदर्श मानस मंडल के सभी सदस्यों को मानस मंडल के 56 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाए प्रेषित कर खाटू श्याम का दरबार सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यहां भी मानस मण्डल ने देवी भजनों की जोरदार प्रस्तुति दी गई। इस मौके श्री आदर्श मानस मण्डल रायसेन के सदस्य गनेश बाबू श्रीवास्तव रिटायर्ड पटवारी, आरएस ठाकुर, हल्ला महाराज, चंदेल बाबू, चन्द्रशेखर ताम्रकार, ओमप्रकाश मुन्ना भैया सोनी, हरीश पाराशर, विजय सिंह राजपूत व शैलेन्द्र कुशवाह उपस्थित हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...