रायसेन, नगर पालिका में पीआईसी की पहली बैठक, पार्षदों ने अपने लेटर हेड पर लिखकर दिए कार्य। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 28, 2022

रायसेन, नगर पालिका में पीआईसी की पहली बैठक, पार्षदों ने अपने लेटर हेड पर लिखकर दिए कार्य।

नगर पालिका में पीआईसी की पहली बैठक, पार्षदों ने अपने लेटर हेड पर लिखकर दिए कार्य।

रायसेन, नगर पालिका में पीआईसी की पहली बैठक, पार्षदों ने अपने लेटर हेड पर लिखकर दिए कार्य।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगरपालिका परिषद में पहली बार प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में रखी गई। इस दौरान पीआईसी के सात पार्षद सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने अपने वार्डों के 20 लाख रुपए तक की लागत वाले कामों की सूची अपने नाम वाले लेटर हेड पर बनाकर दी। जिससे उनके वार्डों में विकास कार्य होना शुरू हो जाएं। नपा में पीआईसी को 20 लाख रुपए तक के कामों को स्वीकृति देने का अधिकार प्राप्त है। नपा सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि इस तरह से 20-20 लाख की लागत वाले कई कामों को स्वीकृत किया जा सकता है। वहीं इससे अधिक लागत वाले कामों की स्वीकृति के अधिकार नगरपालिका परिषद के पास होते हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...