अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 26, 2022

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

  • डंडे, लात-घूंसों से इतना पीटा कि हो गया बेहोश।

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया में एक दलित छात्र को एक टीचर ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टीचर ने क्लास में बच्चों का टेस्ट लिया था। इसमें दलित छात्र निखित ने ओएमआर सीट में एक खाने की जगह दो खाने ब्लैक कर दिए थे और सामाजिक विज्ञान में सामाजिक की जगह समाजक लिख दिया था। इससे नाराज टीचर ने उसे डंडे, लात और घूसों से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। इलाज के दौरान 18वें दिन उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को स्कूल बंद कर दिया गया। आरोपी टीचर फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

अछल्दा थाना क्षेत्र के कस्बा फफूंद रोड के आदर्श इंटर कालेज में वैशोली गांव निवासी निखित कुमार (15 साल) दसवीं में पढ़ता था। उसके पिता राजू दोहरे ने बताया की 7 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के टीचर अश्विनी सिंह ने क्लास में टेस्ट लिया था। टेस्ट के लिए मेरे बेटे ने खूब पढ़ाई भी की थी। वह पढ़ने में ठीक था, लेकिन टेस्ट में उसने कोई शब्द गलत लिख दिया। उसी बात को लेकर टीचर अश्विनी सिंह ने मेरे बेटे को बाल पकड़ कर लात घूसों और डंडों से इतना पीटा कि वह स्कूल में ही बेहोश हो गया। निखित के क्लास के एक बच्चे ने बताया, उस दिन सरजी ने हमें भी पीटा था। वह इतने गुस्से में थे कि हम लोगों को डंडे, लात-घूंसों से पीट रहे थे। उस दिन से डर के मारे हम स्कूल भी नहीं गए। हमने घर पर भी नहीं बताया। हमें लगा कि घर पर भी मारे जाएंगे। डर की वजह से मेरी तबीयत भी खराब हो गई थी।

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

छात्र के पिता ने बताया, बेटे के बेहोश होने की जानकारी होने के बाद हम लोग स्कूल पहुंचे तो पहले हमें धमकाया गया, जब हमने विरोध किया तो प्रिंसिपल के दखल के बाद टीचर अश्वनी ने उसका इलाज इटावा के एक प्राइवेट अस्पताल में कराने की बात कही। वहां करीब 40 हजार का खर्च आया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को बहुत सारी अंदरूनी चोटें आई थीं। जब इटावा के डॉक्टरों से मामला नहीं संभला तो दो दिन पहले बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया। दलित बच्चे की टीचर की पिटाई से मौत की खबर सुनने के बाद भीम आर्मी के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। छात्र के पिता ने कहा, यह जानकारी जब हमने अश्वनी सिंह को उसके घर जाकर दी तो वह नाराज हो गया। उसने हमें गालियां दीं। जाति सूचक शब्द कहे। हमें अपने घर से भगा दिया। हम फिर रविवार को थाने गए। वहां एफ आई आर दर्ज करवाई। बच्चे को हम घर ले आए थे। पुलिस ने हालात देखते हुए हमारे बच्चे को इलाज के लिए सैफई में एडमिट करा दिया। हालांकि, मामला गंभीर था और समय पर इलाज न मिलने की वजह से सोमवार सुबह मेरे बेटे निखित की मौत हो गई। बच्चे निखित की मौत की खबर मिलते ही टीचर अश्विनी सिंह फरार हो गया है। आदर्श इंटर कॉलेज बंद है। वहीं, दलित बच्चे की मौत की खबर मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य गांव पहुंच गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स भी तैनात कर दी गई है। पिता राजू दोहरे ने बताया कि हम पति-पत्नी अभी इटावा में अपने बेटे का पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे को इंसाफ मिले। हम अपने बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं। लेकिन टीचर उन्हें पीट-पीट कर मार डालते हैं। अछल्दा थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अध्यापक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, टेस्ट में सामाजिक को समाजक लिखा।

बच्चे की मौत की सूचना मिली है। आरोपी टीचर फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आदर्श इंटर कॉलेज भी पहुंची जहां उसने क्लास रूम को सीज कर दिया। राजू दोहरे खेती कर अपने परिवार का खर्च चलाता है। उसके निखित समेत तीन बच्चे थे। जिसमें से अब निखित की मौत हो गई है। इससे राजू अब डर गया है। राजू ने बताया कि वह अपने 12 साल के बेटे राघव और 6 साल के बेटे अभिषेक को स्कूल नहीं भेजेगा। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया, मैं 5 सितंबर से अवकाश पर हूं। सूचना पर आज आया हूं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश का कहना है, मुझे घटना की जानकारी नहीं है। 3 दिन बाद जब अभिभावक शिकायत करने आए तब घटना की जानकारी हुई थी। कॉलेज में उस क्लास का निरीक्षण करने एसपी चारू निगम पहुंची, जहां छात्र निखित को पीटा गया था। एसपी चारु निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चारु निगम ने बताया कि कॉलेज की एक अलमारी में टेस्ट की कॉपी रखी है, जिसकी चाबी आरोपी शिक्षक के पास है। उस रूम को बंद कर दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि ओ एम आर सीट में एक खाने की जगह दो या तीन खाने ब्लैक कर दिए थे और सामाजिक विज्ञान में सामाजिक की जगह समाजक लिखा था। अब कॉपी देखने के बाद ही सही पता चल सकता है कि क्या गलत लिखा था। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया चन्द्रशेखर मालवीय ने बताया कि शिक्षक को निलंबित करने के आदेश कॉलेज प्रबन्धक को दे दिए गए हैं। विधिक कार्रवाई में भी विभाग सहयोग सहयोग करेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...