Post Top Ad
Wednesday, September 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री सहित कई विभागों के मंत्रियों ने जिले की सांची जनपद पंचायत के कस्बा दीवानगंज का किया दौरा।
रायसेन, स्वास्थ्य मंत्री सहित कई विभागों के मंत्रियों ने जिले की सांची जनपद पंचायत के कस्बा दीवानगंज का किया दौरा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश के तीनों मंत्रियों ने दीवानगंज के पुष्कर धरोहर तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने तालाब में मछलियों के बीज भी डाले। ताकि मछुआरों का परिवार इन मछलियों को बाजार में बेंचकर संबल और आत्मनिर्भर बन सके। इस तालाब की जल संग्रहण क्षमता लगभग 14 हजार क्यूबिक लीटर है। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। इस अवसर पर उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, नगर परिषद सांची के अध्यक्ष रेवाराम, पप्पू अहिरवार, कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
जिले की जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत अम्बाडी में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चर्चा कर बच्चों की संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति तथा गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किए गए। स्वास्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, कलेक्टर अरविंद दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।
मंत्रियों सहित कलेक्टर अरविंद दुबे ने बच्चों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन वितरण आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लैपटॉप के लिए चयनित स्कूल के 18 बच्चों को बधाई देते हुए सम्मानित भी किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद