Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
करवाचौथ पर दिल्ली नहीं पहुंचा तो पति को लेने यूपी पहुंच गई किन्नर पत्नी।
करवाचौथ पर दिल्ली नहीं पहुंचा तो पति को लेने यूपी पहुंच गई किन्नर पत्नी।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। सोशल मीडिया पर दिल्ली की किन्नर को मैनपुरी के युवक से प्यार हो गया। प्यार इतना बढ़ा कि दोनों ने शादी भी कर ली। शादी होने के कुछ दिन बाद घरवालों को पता चला तो उसका बेटा जिसे पत्नी बनाकर लाया है वह किन्नर निकली। इसके बाद वह किन्नर पत्नी को छोड़कर दिल्ली से भाग गया। करवाचौथ के दिन भी वह दिल्ली नहीं पहुंचा तो पति को लेने किन्नर मैनपुरी आ गई। पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी तो वह एसपी से न्याय मांगने पहुंच गई। एसपी कार्यालय पहुंची महिला किन्नर आकांक्षा निवासी चिगरा दिल्ली ने शिकायती पत्र देकर कहा कि मैनपुरी के चुंगी रोड निवासी शिवम यादव से फेसबुक पर बात हुई। धीरे-धीरे ये बात प्यार में बदल गई। किन्नर का कहना था कि दोनों का एक साथ रहना शुरू कर दिया। एक माह पहले उसने शादी भी कर ली, लेकिन वह करवाचौथ से एक दिन पहले दिल्ली से भाग आया। फोन पर बात की तो उसने कई बार अपने खाते में रुपये भी डलवा लिए और आने का बहाना करता रहा। पीड़ित का कहना है कि करवाचौथ पर भी वह नहीं आया तो वह उसे लेने मैनपुरी आ गई। उसके घर वाले युवक पर दबाव बनाकर कह रहे हैं कि किन्नर से शादी क्यों की। किन्नर का कहना था कि ईश्वर ने उसे किन्नर बना दिया इसमें उसकी क्या गलती। उसके शरीर में भी दिल है, वह शिवम से बहुत प्यार करती है। शिवम के चक्कर में उसके घरवालों ने भी उसे छोड़ दिया है। उसे कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ शिवम उसके साथ आकर दिल्ली रहे। पीड़िता का कहना था कि उसने उसे प्यार दिया, पैसा दिया और उसने उसे छोड़ दिया, ऐसा भी कहीं होता है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है, दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद