25 हजार रुपए के लिए पति ने पत्नी के तोड़े हाथ-पैर, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, कहा - दहेज के लिए कब तक पिटेंगी बेटिंयां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 19, 2022

25 हजार रुपए के लिए पति ने पत्नी के तोड़े हाथ-पैर, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, कहा - दहेज के लिए कब तक पिटेंगी बेटिंयां।

25 हजार रुपए के लिए पति ने पत्नी के तोड़े हाथ-पैर, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, कहा - दहेज के लिए कब तक पिटेंगी बेटिंयां।

25 हजार रुपए के लिए पति ने पत्नी के तोड़े हाथ-पैर, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, कहा - दहेज के लिए कब तक पिटेंगी बेटिंयां।

ग्वालियर। एक महिला ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। महिला के पति ने सिर्फ 25 हजार रुपए के लिए पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। जब महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया। जिसके बाद 30 वर्षीय पीड़ित महिला लक्ष्मी मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची। उसके हाथ-पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ था, यहां उसने अधिकारियों से पति की प्रताड़ना की शिकायत की। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी गुहार लगाई। उसने रोते हुए सीएम से पूछा कि कब तक दहेज के लिए महिलाएं पिटती रहेंगी और उनकी मौत होती रहेगी। शिवराज मामा मुझे इंसाफ दिलाओ और मेरे पति और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करो। लक्ष्मी के पिता के मुताबिक, पुलिस इस मामले में जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह वर्द्धमन ने इस मामले में जांच के आदेश के साथ-साथ जनकगंज थाना प्रभारी को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द धाराओं में इजाफा करने के भी निर्देश दिए हैं।

पीड़िता लक्ष्मी ने बताया की, मैं जनकगंज स्थित जीवाजीगंज सत्यनारायण टेकरी में रहती हूं। मेरी शादी 12 साल पहले छोटू बाथम से हुई थी। शादी के वक्त पिता ने सोने-चांदी के जेवरात और घर-गृहस्थी का सामान सहित लाखों रुपए का दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद लगातार कई सालों से पति मुझे आए दिन पीटता रहता है, मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। 3 अक्टूबर को पति ने मुझ पर पिता के घर से 25 हजार रुपए लाने का दबाव बनाया। बार-बार रुपए की मांग के चलते मैं परेशान हो चुकी थी। मैंने इसका विरोध किया तो दहेज लोभी पति ने मुझे लाठी-डंडे से बेतहाशा मारा, मेरे सिर में गंभीर चोट आई और मेरे हाथ-पैर टूट गए। लक्ष्मी ने बताया कि जब पति ने मुझे बेरहमी से पीटा तो मेरे परिजनों ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया, इससे मेरे पति का हौसला और बढ़ गया। वह मुझे लगातार परेशान करने लगा। गंभीर चोट आने के चलते मैं कई दिनों तक अस्पताल में इलाज करा रही थी, मैं लाचार थी। मेरे पिता मुझे एसपी ऑफिस लेकर आए। पुलिस अफसरों और मुख्यमंत्री से यही गुहार है कि मेरे पति और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...