Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
इंस्टाग्राम पर डील कर दिल्ली, भोपाल और गुजरात से ऑन डिमांड बुलाते थे कॉलगर्ल्स, होटल से 6 युवतियां समेत 9 को पकड़ा।
इंस्टाग्राम पर डील कर दिल्ली, भोपाल और गुजरात से ऑन डिमांड बुलाते थे कॉलगर्ल्स, होटल से 6 युवतियां समेत 9 को पकड़ा।
ग्वालियर। होटल मयूर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के तार भोपाल, दिल्ली और गुजरात से जुड़े हैं। कॉलगर्ल्स इन्हीं शहरों से ग्वालियर आती थीं। ये पूरा रैकेट इंस्टाग्राम से चल रहा था, कॉलगर्ल्स इसी के जरिए एजेंट से जुड़ी थीं। ऑन डिमांड एजेंट इन लड़कियों को बुलाता था। ये ट्रेन से एक दिन के लिए आती थीं और फिर ट्रेन से ही वापस लौट जाती थीं। पुलिस ने सोमवार रात होटल मयूर से 6 युवतियों को पकड़ा था, सभी की काउंसिलिंग की गई है। युवतियों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसी वजह से वे सेक्स रैकेट की दुनिया में आ गईं और अब इस जाल में फंसने के बाद बाहर नहीं निकल सकतीं। पुलिस ने जब इन युवतियों से बात की, तो पता लगा कि छह में से चार युवतियां बाहर की हैं। इनमें से 2 दिल्ली और 1-1 गुजरात और भोपाल की हैं। इनको कॉल कर एजेंट ने यहां बुलाया था। एक दिन पहले ही युवतियां यहां आईं थीं। जिस रात इन्हें पकड़ा गया, उसी रात इन्हें वापस लौटना था।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई सभी कॉलगर्ल्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एजेंट और होटल वालों के कॉन्टैक्ट में थीं। जब भी एजेंट को कोई डील मिलती थी, तो वह युवतियों को सोशल मीडिया पर एक मैसेज छोड़ देता था। डील तय होते ही युवतियां आने-जाने का समय दे देती थीं, उनके आने-जाने का खर्च एजेंट उठाता था। पकड़ी गई कुछ युवतियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस भी उनके खिलाफ नरम पड़ गई। युवतियों ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। घर की हालत खराब होने के कारण इस रैकेट से जुड़ना पड़ा। दिल्ली की लड़कियों ने बताया कि वे सुबह की ट्रेन से ग्वालियर आती थीं और दिन भर होटल में रुकने के बाद रात को वापस हो जाती थीं। शहर की पड़ाव पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल मयूर में कुछ दिन से युवतियों का आना-जाना लगा हुआ है। आशंका है कि यहां देह व्यापार के लिए इन युवतियों को बुलाया जाता है। इस पर पड़ाव पुलिस ने होटल के आसपास निगरानी बढ़ा दी। सूचना पुख्ता होने पर सोमवार रात होटल में रेड की। होटल से 6 युवतियों समेत 9 लोग पकड़े गए थे। युवतियों की उम्र 21 से 26 साल के बीच है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद