Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
राजगढ़/तलेन, नगर में हुआ 35 फिट ऊंचे रावण का दहन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी नगर में धूमधाम से मनाया गया। वही मंडलोई पूरा व चौधरी पुरा से भगवान राम झांकी, अखाड़ों व डीजे व ढोल के साथ निकले जो बड़ा मंदिर, गांधी चौक, नरसिंह चोरहा, इकलेरा रोड होते हुए रावण बड़ली पहुँची। इस दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने आकर्षक करतब दिखाए।
रावण बड़ली पर भगवान राम दरबार का स्वागत व आरती नगर पटेल व नगर परिषद नारायण सिंह यादव द्वारा की गई। वही राम दरबार मे बने पात्रों, अखाड़ों के उस्ताद राधेश्याम यादव, मुकेश यादव व प्रशासनिक अधिकारीयो थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, सीएमओ अशफाक खान का सम्मान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव द्वारा साफा पहना कर किया गया।
दहन के पूर्व नगर परिषद द्वारा आकर्षक व रंग बिरंगी आतिश बाजी की गई। वही तत्पश्यात नगर परिषद द्वारा निर्मित 35 फिट ऊंचे रावण के पुतले में पटेल नारायण सिंह यादव द्वारा आग लगाई गई व रावण धु-धु कर जलने लगे। वही उसके बाद लोगो ने एक दूसरे को गले मिल कर विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद