Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
MP में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत कई घायल, जाम में फंसी रही एम्बुलेंस।
MP में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे 40 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत कई घायल, जाम में फंसी रही एम्बुलेंस।
रीवा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। सभी नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर के पास देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। घटना बुधवार रात 1.30 बजे सुमेदा गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसा सड़क पर गड्ढे की वजह से हुआ होगा। ट्रैक्टर ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। नईगढ़ी और मऊगंज से 12 एम्बुलेंस (108) मौके पर भेजी गईं। घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। SDOP के मुताबिक, कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। SP के मुताबिक, रात 2.30 बजे पुलिस के पास एक्सीडेंट की सूचना आई थी। घायलों के इलाज के लिए रात में ही डॉक्टरों की टीम को बुलवा लिया गया था।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड में गड्ढा है। शायद इसी वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन लालगंज के पास एम्बुलेंस काफी देर तक जाम में फंसी रही। ऐसे में दूसरे क्षेत्र की एम्बुलेंस की मांग की गई, तब काफी देर बाद एम्बुलेंस पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, हादसे में प्रभावित सभी लोग चद्रमौली गांव के रहने वाले हैं। यह गांव पन्नी पथरिया के नजदीक रतनगवां गांव से लगा हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली वीरेंद्र पटेल की है। माना जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ होगा। हालांकि, पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। हादसे में राजेश कुशवाहा, अश्विनी पटेल व रामू जगर की मौत हो गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद