Post Top Ad
Wednesday, October 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे - कलेक्टर अरविंद दुबे।
रायसेन, हिन्दी में मेडीकल की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे - कलेक्टर अरविंद दुबे।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पाटनदेव में आयोजित हिन्दी भाषा का महत्व एवं उपादेयता संवाद कार्यक्रम का कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मां सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभांरभ किया गया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा रूपी दीपक से अज्ञानता का अंधकार दूर होता है। सभी विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी मेहनत-लगननिष्ठा से पढ़ाई करें। किसी भी तरह की कठिनाई या समस्या आने पर अपने शिक्षकों का मार्गदर्शन लें। कलेक्टर दुबे ने विद्यार्थियों से आगे संवाद करते हुए कहा कि अब प्रदेश में हिन्दी में भी मेडीकल की पढ़ाई होगी। इससे हिन्दी माध्यम से अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उनकी नैसर्गिंक प्रतिभा का प्रकटीकरण होगा। कई विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम होने के कारण मेडीकल की पढ़ाई नहीं कर पाते थे, लेकिन अब हिन्दी में भी मेडीकल की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों को सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ एलके खरे, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठोरिया, मनोहर सिंह राजपूत, डाइट प्राचार्य एके सिंह सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद