संदिग्ध अवस्था में गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल तथा मायके पक्ष ने किया पोस्टमार्टम से इंकार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, October 20, 2022

संदिग्ध अवस्था में गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल तथा मायके पक्ष ने किया पोस्टमार्टम से इंकार।

संदिग्ध अवस्था में गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल तथा मायके पक्ष ने किया पोस्टमार्टम से इंकार।

संदिग्ध अवस्था में गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल तथा मायके पक्ष ने किया पोस्टमार्टम से इंकार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथपुर में बीती रात एक विवाहिता की अचानक तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गये जहाँ उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद सीएचसी से सूचना अजीतमल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सूचना मृतिका के मायके वालों को दी। सुबह मृतका के मायके के लोग सीएचसी अजीतमल पहुँचे और दोनो परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौप दिया। जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथ पुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ नीतू की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व कानपुर देहात के गांव इकरामपुर दिलौलिया निवासी विनीता के साथ हुई है। दिनेश कुमार हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती थी। बुधवार की रात अचानक उसकी तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद उसके ससुराली जन उसको रात में ही इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गये। जहाँ उसकी मौत हो गयी। विवाहिता की मौत के बाद मामला संदिग्ध देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल द्वारा मौत की सूचना अजीतमल कोतवाली भिजवाई गयी। सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों से बात करने के बाद सूचना मृतिका के मायके वालों को दी। दो घण्टे बाद मृतका के मायके वाले भी अजीतमल पहुँच गये और दोनो पक्षो ने आपसी सहमति पर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। तो पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। वही इस सम्बंध में जब संवाददाता ने पुलिस का पक्ष जानने के लिये कोतवाली प्रभारी नीरज यादव से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नही की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...