Post Top Ad
Thursday, October 6, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, बरेली हिंदू उत्सव समिति का हुआ डिजिटलाइजेशन।
रायसेन/बरेली, बरेली हिंदू उत्सव समिति का हुआ डिजिटलाइजेशन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विजयदशमी के पावन पर्व पर बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के तत्वावधान में ऐतिहासिक जागरण कार्यक्रम धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली का डिजिटलाइजेशन भी हुआ। आधुनिक दौर में जहां सभी काम इंटरनेट के माध्यम से सभी जानकारी आय-व्यय का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने हेतु एवं समिति के कार्यों की पारदर्शिता रखने हेतु नगर के प्रतिष्ठित खरे परिवार की ओर से अखिल खरे के द्वारा उनके पिताजी राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त, वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, शिक्षक, संस्थापक निराला साहित्य समिति स्वर्गीय श्री प्रभुदयाल खरे (गज्जे भैया) की पुण्य स्मृति में समिति की वेबसाइट बरेली हिंदू उत्सव समिति डॉट कॉम संप्रेम भेंट की गई। धर्मसभा के मंच से श्री परम पूज्य ब्रह्मचारी जी महाराज एवं उपस्थित सभी पूज्य संतगणों के सानिध्य में अतिथि जनप्रतिनिधि देवेंद्र सिंह विधायक, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी, शिवाजी पटेल साहब, सुरेश पाठक, ज्ञानेंद्र राजपूत, पूर्व अध्यक्ष भीकम राय, अरविंद मालवीय, वरिष्ठ मुरारी लाल श्रीवास्तव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा एवं मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों, नगर के प्रबुद्ध जनों के सानिध्य में वेबसाइट का उद्घाटन किया। सचिव अखिल खरे ने बताया कि बरेली हिंदू उत्सव समिति के द्वारा साहित्य सेवा में कई वर्षों से स्व. पिताजी को सम्मान मिलता रहा है एवं इंटरनेट के आधुनिक दौर में समिति के सभी क्रियाकलाप, कार्यक्रम एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा आप कहीं से भी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर खरे की ओर से हिंदू उत्सव समिति सचिव अखिल खरे एवं अधिवक्ता पाठक मंच के केंद्र संयोजक निखिल खरे मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद