Post Top Ad
Thursday, November 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, मुख्यमंत्री ने किया 1070 करोड़ की टेक्सटाईल नवीन निवेश परियोजना का किया अनावरण।
रायसेन, मुख्यमंत्री ने किया 1070 करोड़ की टेक्सटाईल नवीन निवेश परियोजना का किया अनावरण।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ऐसे उद्योग को तमाम सुविधाएं और सहूलियत देगी जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासियों को रोजगार देगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के उद्योग नगरी तामोट में सागर टेक्सटाइल मैन्यूफेक्चरिंग प्राईवेट लिमिटेड के 1070 करोड़ की नई परियोजना का अनावरण करने के बाद संबोधित कर रहे थे। समारोह को ओद्योगिक निवेश और प्रोत्साहन मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, भोजपुर के भाजपा विधायक सुरेन्द्र पटवा और कंपनी के चेयरमैन सुधीर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि टेक्सटाइल इंडस्ट्री में मध्यप्रदेश देश के 10 अग्रणी राज्यों में शुमार है और उनकी कोशिश है कि प्रदेश अव्वल स्थान पर हो। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल उत्पाद दुनिया भर में निर्यात हो रहे है और अपनी अलग पहचान बनाई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रारंभ हो उद्योग से प्रदेश के 3 हजार से अधिक बेटे बेटियो को सीधे रोजगार मिलेगा और हजारों को अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार अर्जित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पूरा ध्यान बेटा बेटियो और भांजे भांजियों को रोजगार देने पर है और अगले एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियों के अलावा हर माह करीब 2 लाख युवाओं को स्व रोजगार से भी जोड़ने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सागर ग्रुप में 60 फीसदी कामगार महिलाए होने और परिसर के नशामुक्त होने पर संस्थान की तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश में निवेश करे। उन्होंने कहा कि गेंहू सहित अनेक उपज के उत्पादन में मध्यप्रदेश कई राज्यों से आगे है। प्रदेश ने निर्यात में भी कीर्तिमान स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि उद्योग मित्र वातावरण के दृष्टिगत जनवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अलावा प्रवासी भारतीय सम्मेलन भी होगा। ओद्योगिक निवेश मंत्री ने कहा कि उद्योगों को पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक नवनिर्मित टेक्सटाइल इकाई का अवलोकन किया तथा सागर ग्रुप की नवीन निवेश परियोजना का अनावरण किया। इस नवीन प्योजना के पूर्ण होने पर निर्मित फेब्रिक देश एवं 20 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संस्था प्रांगण में कन्या पूजन व पारीजात का पौधा-रोपण किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सांसद विदिशा-रायसेन रमाकांत भार्गव, सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद