Post Top Ad
Thursday, November 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कोरोना के दो साल बाद पूरे उत्साह के साथ मनेगा 801वां उर्स, देशभर से आएंगे जायरीन।
रायसेन, कोरोना के दो साल बाद पूरे उत्साह के साथ मनेगा 801वां उर्स, देशभर से आएंगे जायरीन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिला मुख्यालय से करीब 3 किमी दूर भोपाल रोड़ स्थित शहंशाहे मालवा हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह शरीफ मजार पर 4 नवंबर शुक्रवार से सालाना 801वां उर्स प्रारंभ होने जा रहा है। जो 7 नवंबर को कुल की दुआ के साथ समाप्त होगा। कोरोना काल के दो साल बाद यह पहला अवसर है, जब यह उर्स पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उर्स स्थल पर मेला भी लगेगा और रात में कव्वाली और मुशायरे का दौर भी चलेगा। उर्स के पहले दिन कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से बाबा साहब के दरबार में पहली चादर पेश करने के साथ ही लोगों की खुशहाली अमन शांति की कामना की जाएगी। दरगाह पर पहली चादर चढ़ाने की परंपरा नबाबी रियासत के शासन काल से ही बरसों पुरानी चली आ रही है। इससे पहले की रियासत के नाजिर पहली चादर चढ़ाते थे। भारत देश की आजादी के बाद 1949 (दो साल बाद मिली आजादी) से प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर कलेक्टर द्वारा पहली चादर चढ़ाई जाने की परंपरा शुरू हो गई जो अब तक कायम है। रायसेन की शहंशाहे मालवा हज़रत पीर फतेह की दरगाह मजार देश भर में प्रसिद्घ है। यहां पर उर्स में शामिल होने के लिए देशभर से जायरीन के साथ ही अन्य श्रद्धालु भी बड़ी संख्या आते है, जो यहां पर श्रद्धा आस्था के साथ सजदा करते हैं।इस दौरान मजहब की सभी दीवारें टूट जाती है।मजार पर श्रद्धालु मत्था टेकने के साथ देश की अमन चेन और खुशहाली के लिए दुआ करते है।
दरगाह शरीफ मजार पर होने वाले सालाना उर्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। मेला ग्राउंड पर लगने वाली दुकानों के लिए मैदान को समतल कराया जा रहा है। साथ ही यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले सर्कस खेल तमाशे भी लगाए जा रहे है। साथ ही अन्य लज़ीज पकवानों की दुकानें भी लगने वाली है।
दरगाह शरीफ मजार शरीफ परिसर में रात में रंगारंग कब्बलियों की महफ़िल सजेंगी।रंगारंग कव्वाली का मुकाबला भी होगा। 4 नवंबर को मुशायरा होगा। जबकि 5 और 6 नवंबर की रात में कव्वालों के बीच मुकाबला होगा जो एक से बढ़कर कव्वाली पेश करके अपनी फन से लोगों को बांध कर रखेंगे। कव्वाली का कार्यक्रम रात भर चलेगा। 7 नवंबर को कुल की दुआ के साथ उर्स का समापन होगा। उर्स के दौरान भोपाल, इंदौर, विदिशा सागर सहित देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु यहां आते हैं। समापन के दौरान यहां जर्दा (मीठे चावल का शाकाहारी प्रसाद) वितरित किया जाएगा।
रायसेन।शहंशाहे मालवा हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की मजार पर लगने वाले सालाना उर्स के उपलक्ष्य में सांची रोड़ स्थित मजार से हर साल की तरह इस साल भी ढोलनगाड़ों डीजों के साथ चादर पोशी पदयात्रा गुरुवार को सुबह निकाली गई।यह चादर पदयात्रा इरशाद मामू के नेतृत्व में निकाली गई जो दरगाह शरीफ मजार पहुंचकर समाप्त हुई। जहां मजार पर अकीदत के साथ चादर पेश की गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद