Post Top Ad
Tuesday, November 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
विडियो
एक बॉयफ्रेंड के लिए मेले को 5 लड़कियों ने बनाया जंग का मैदान, जमकर की हाथापाई, फटे कपड़े; VIDEO वायरल
एक बॉयफ्रेंड के लिए मेले को 5 लड़कियों ने बनाया जंग का मैदान, जमकर की हाथापाई, फटे कपड़े; VIDEO वायरल
बिहार। सोनपुर में एक बॉयफ्रेंड के लिए पांच लड़कियां आपस में भिड़ गईं। हुआ ये कि सोमवार को एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में घूम रही थी, इसी दौरान चार लड़कियों की नजर इन दोनों पर गई। बॉयफ्रेंड के साथ किसी और लड़की को देख लड़के की गर्लफ्रेंड ने अपनी सहेलियों के साथ हमला कर दिया। हाथापाई ऐसी हुई कि कपड़े तक फट गये। लड़कियों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा यह है कि लड़कियों के बीच यह लड़ाई ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हुई है। चार लड़कियों ने एक लड़की को इसलिए मारा, क्योंकि उसने किसी के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही थी। इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे मेले में सबके सामने पीट दिया। घटना तीन दिन पुरानी बतायी जा रही है। लड़कियां कहां की है, उनकी पहचान अबतक नहीं हो पायी है। मेले में बीच सड़क पर हो रही मारपीट से स्थानीय लोग हतप्रभ थे, लेकिन चूंकि लड़कियों का मामला था, इसलिए लोगों ने बीच में हस्तक्षेप नहीं किया।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं। कोई पैर से मार रहा है, तो कोई मुक्के बरसा रही है, तो कोई बाल खींचकर लड़की को नीचे गिराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक लड़का इस लड़ाई को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है, पर लड़किया उसे पीटे जा रही हैं। वायरल वीडियो के संबंध में सारण सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, तो यह निजी मामला है, इसमें प्रशासन क्या कर सकता है। सोनपुर प्रशासन का कहना है कि यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ, मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोनपुर प्रशासन ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद