Post Top Ad
Tuesday, November 29, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
डीजल लेने गया था किसान, आपसी रंजिश के बाद हत्या कर शव खेत में फेंका, अब ग्रामीणों ने किया हंगामा।
डीजल लेने गया था किसान, आपसी रंजिश के बाद हत्या कर शव खेत में फेंका, अब ग्रामीणों ने किया हंगामा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिले में डीजल लेने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के तीन लोगों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया तो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों मे आक्रोश दिखाई दिया और शव को फफूंद दिबियापुर मार्ग पर रख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में शव को लेकर झड़प भी देखने को मिली। दरअसल, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा में बीते एक दिन पहले ट्रैक्टर के लिए बाइक से डीजल लेने गये किसान की दूल्हाराय के पुरवा के पास खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जैसे ही पोस्टमार्टम कर शव गांव में आया तो 24 घंटे बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद शव को गांव में ले जाकर दिबियापुर फफूंद मार्ग पर शव को रखकर चक्का जाम करने का प्रयास किया गया।
इस मामले की जानकारी पुलिस और उच्चाधिकारियों को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने शव को छीनने का प्रयास किया। यहां तक कि भीड़ में चल रही महिलाओं के साथ धक्का मुक्की भी देखने को मिली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं किसी तरीके से ग्रामीणों को पुलिस के समझाने पर गांव में शव को भेजा गया और आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन दिया। कुठर्रा निवासी राजकुमार का खेत पर मेड को लेकर गांव के ही नरेश पुत्र रमेश चन्द्र से विवाद चल रहा है. जिसके चलते 3 महीने से नरेश ने राजकुमार उर्फ छुन्नू और उसके परिवारीजनों के खिलाफ छेड़ खानी का मुकदमा दर्ज कराया था. परिजनों ने बताया कि राजकुमार ट्रैक्टर में डीजल खत्म होने की वजह से शाम को ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने के लिए बाइक से रात में दिबियापुर गया हुआ था. पेट्रोल पम्प से डीजल लेकर जब वह बाइक से निकला वैसे ही घात लगाए बैठे नरेश और उसके साथियों ने उसे घेर कर हमला करके हत्या कर दी और शव को खेतों पर फेंक दिया। इस पूरे मामले को लेकर सूचना पर पहुंचे एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि बीती रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और परिजनों की तहरीर पर गांव के तीन लोगों पर हत्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर, शव आते ही ग्रमीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर शव को रख कर हंगामा काटा और पुलिस के समझाने के बाद शव के दाह संस्कार के लिए राजी हो गए। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले से ही टीमें गठित की जा चुकी हैं।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद