Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, मां ने ही कराया अपनी 8 वर्ष की नाबालिग बेटी का रेप, अब मिली 20 वर्ष के सश्रम कारावास व जुर्माने की सजा।
रायसेन, मां ने ही कराया अपनी 8 वर्ष की नाबालिग बेटी का रेप, अब मिली 20 वर्ष के सश्रम कारावास व जुर्माने की सजा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012) रायसेन कोर्ट के मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपी राकेश प्रजापति पिता चम्पांलाल प्रजापति आयु 24 वर्ष को धारा 376 (एबी) भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000 रु जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपिया पुष्पा तेकाम पत्नि राजेन्द्र तेकाम आयु 30 साल को धारा 376(एबी) सहपठित 109 भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 10,000 रु जुर्माने से दण्डित किया गया। इस मामले में शासन की ओर से भारती गेडाम, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, रायसेन ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार दिनांक 27 अगस्त 2018 को चाइल्डलाइन टीम रायसेन को सूचना प्राप्त हुई थी कि दीवानगंज गार्डन के पास अभियोक्त्री के साथ उसके माता-पिता मारपीट कर रहे है। चाइल्ड् लाइन टीम रायसेन द्वारा नाबालिक अभियोक्त्री की काउंस्लिंग की गई। जिसमें उसने बताया कि उसकी मम्मी (आरोपी पुष्पा) बहुत खराब है। आरोपिया पुष्पा ने उसके पापा का साथ छोड़ दिया है और ग्राम झिरियाटोला से झांसी आ गई है। झांसी में उसकी मम्मी (आरोपिया पुष्पा) के पास कई आदमी रोज आते थे और एक आदमी के साथ आरोपिया रहती थी। एक दिन उसकी मम्मी उस आदमी को छोड़कर झांसी से जबलपुर आ गई और उसे भी साथ ले आई। वहां अरोपिया उसके साथ मारपीट करती थी। फिर उसकी मम्मी उसके साथ मण्डीदीप से भी आ गई और आरोपी राकेश के साथ रहने लगी। वे तीनों ट्रेन में बैठकर मण्डीदीप से दीवानगंज आ रहे थे तब आरोपी राकेश पीडिता के साथ छेडछाड करने लगा। घटना के बारे में उसकी मम्मी (आरोपिया) को बताया तो उसने पीडता को मारा और कहने लगी यदि सारी बाते किसी से कही तो तुझे मार देंगे। उसने डर के कारण किसी को घटना नहीं बताई। फिर दीवानगंज में आरोपी ने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया और कहा कि घटना किसी को बताने पर वह उसे जान से मार डालेगा। इसके पश्चात थाना सलामतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना अंतर्गत लिया गया। विवेचना उपरांत यह चालान मान. न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद