Post Top Ad
Sunday, November 27, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
जल जीवन मिशन के अंतर्गत अजीतमल बलाक में हर घर जल के तहत दिया निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत अजीतमल बलाक में हर घर जल के तहत दिया निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अजीतमल ब्लाक खंड में सभी 68 ग्राम पंचायतों से 13-13 लोगों को हर घर जल योजना के तहत दिए जा रहे निशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण में 700 परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण का आयोजन भावसर फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। अजीतमल ब्लाक खंड क्षेत्र में सभी 68 ग्राम पंचायतों में फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पंप ऑपरेटर, मोटर मैकेनिक एवं मेंशन का निशुल्क प्रशिक्षण बीते 1 सप्ताह से चल रहा है जो कि आगामी 29 दिसम्बर तक चलेगा जिसमें शनिवार तक 700 हितग्राहियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। प्रशिक्षण का आयोजन भाऊसर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण स्टेट कोऑर्डिनेटर भावसर फाउंडेशन के रत्नाकर पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद जल जीवन मिशन के सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किट एवं बैग उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही सभी लोगों को भोजन की व्यवस्था है जिससे कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश पंचायत से आये 13 लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कुल मिलाकर 884 लोगों को अजीतमल ब्लाक से चयनित कर प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जांच हेतु प्रत्येक दिन जिले से डीपीएमयू एवं उनके कार्यालय के सहयोगी निरीक्षण व करने आ रहे हैं ।प्रशिक्षण में अजीतमल विकासखंड के वीडियो एवं अन्य स्टाफ भी पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित तकनीकी युवाओं को पंचायत स्तर पर काम दिलाया जाएगा।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद