Post Top Ad
Thursday, November 3, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, स्थापना दिवस के अवसर पर किये ऐतिहासिक ग्राम भगदेई में दीप दान।
रायसेन, स्थापना दिवस के अवसर पर किये ऐतिहासिक ग्राम भगदेई में दीप दान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम तय कर विभिन्न विभागों को सातों दिन जन कल्याणकारी योजनाओं व भारतीय संस्कृति को सहेजने के कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गए हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत भी सातों दिन प्रथक-प्रथक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ग्रामीण जनों के बीच जाकर शासन की योजनाओं व आम जन की समस्याओं को सुलझाने का कार्य कर रहा हैं। ग्राम भगदेई में भी इसी क्रम में ग्राम जनपद पंचायत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध सुरई मंदिर पर सर्व प्रथम शिव अभिषेक किया गया, कन्याओं की पूजन कर लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बाटें गए। नजदीक के सरोवर में दीप दान किये गये। राहुल पटेल प्रदेश सह सोशल मीडिया प्राभारी द्वारा संबोधन में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अभिषेक रघुवंशी द्वारा भी स्थापना दिवस की जानकारी दी गई। ग्राम सरपंच की ओर से सचिव अमित दीक्षित द्वारा ग्राम के विकास हेतु माँग पत्र रखा गया, जिसमे पुरातन मंदिर निर्माण, सरोवर सौंदर्यकरण, पार्क, रोड निर्माण प्रमुख माँगे रखी गई। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रभा पटेल द्वारा क्रमबद्ध रूप से प्राथमिकता के आधार पर समस्त माँगों को पूरा करने का अस्वासन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कमल यज्ञवलकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम के सरपंच, विवेक पारासर, अमित शर्मा, विनोद चौहान जनपद सदस्य, गीता चौहान जनोद सदस्य, रामकिशोर साहू जनपद सदस्य, महिला बाल विकास व जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद